-कांके का पारा पहुंचा 1.1 डिग्री

-पारा गिरने से घरों में दुबके लोग

RANCHI (26Dec) : राजधानी में ठंड का कहर जारी है। तेज हवाओं से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड की वजह से लोग घरों से कम निकल रहे है। मार्केट में भी भीड़ कम देखी जा रही है। फ्राईडे को कांके का टेंप्रेचर क्.क् डिग्री रिकॉर्ड किया गया, वहीं रांची का तापमान ब् डिग्री के आसपास रहा और मैक्सीमम टेंप्रेचर क्9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। फ्राइडे को हवा की स्पीड क्भ् किमी प्रति घंटे रही। मौसम विभाग के अनुसार नॉर्थ-वेस्ट में हो रही बर्फबारी के कारण शीतलहर जारी रहेगी। तेज हवा के कारण शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जा रहे है। विंटर वेकेशन हो जाने के कारण बच्चों के साथ उनके पैरेंट्स भी राहत फील कर रहे है।

सर्दी-खांसी और फ्लू के मरीज बढ़े

ठंड को हेल्दी सीजन माना जाता है। लेकिन मौसम में अचानक आए बदलाव से सिटी में सर्दी-खांसी के पेशेंट्स की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर्स के पास बच्चों और बूढ़ों की भीड़ देखी जा रही है। चूंकि मौसम में बदलाव से सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे होते है। इस मौसम में वायरल फ्लू का भी प्रभाव बढ़ जाता है। साथ ही स्कीन ड्राइनेस, हील क्रैक, दमा, फ्लू जैसी बीमारियां भी लोगों को परेशान करती है। इनके अलावा टांसिल, साइनस और चेस्ट से जुड़ी बीमारियां भी बढ़ जाती है। ऐसे में लापरवाही न दिखाते हुए तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।

िवंटर डायट

विंटर सीजन के दौरान मार्केट में काफी सब्जियां आ गई है। अपने डायट में हरी सब्जियों को शामिल करें। घर का बना गर्म खाना खाएं। कम मसालों वाला खाना खाएं। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। सप्लीमेंट के तौर पर ड्राइ फ्रूट्स ले सकते है। अगर सब्जी खाना पसंद ना हो तो वेज सूप बनाकर ले सकते है।

वर्जन

ठंड से बच कर रहे। चूंकि ठंड में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। बीपी के पेशेंट्स लगातार अपना बीपी चेक कराते रहे। ठंड में अक्सर देखा जाता है कि बीपी में उतार-चढ़ाव हो जाता है। इससे लकवा भी अटैक कर सकता है।

डॉ। जेके मित्रा

कार्डियोलॉजिस्ट

लोग गर्म कपड़े पहनकर रहे। अगर एक दो दिनों में सर्दी-खांसी ठीक ना हो तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करे और प्रॉपर ट्रीटमेंट कराएं। इससे बीमारी के बढ़ने का खतरा घट जाता है।

डॉ। रीना सिंह,

बीएचएमएस

जम्मूतवी-झारखंड और गरीब रथ लेट

पारा लगातार गिरता ही जा रहा है। जिससे ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ रही है। ऐसे में रांची पहुंचने वाली कुछ ट्रेनें लेट चल रही है। इससे पैसेंजर्स को कापी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्8क्क्0 जम्मूतवी एक्सप्रेस क्क् घंटे लेट आई, वहीं आनंद विहार से हटिया आने वाली क्ख्87ब् झारखंड एक्सप्रेस क्8 घंटे लेट आई। इसी क्रम में दिल्ली-रांची गरीब रथ भी तीन घंटे लेट पहुंची।