खिलाड़ी:

1992 आई अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी उनकी सुपरहिट फिल्मों में एक हैं। फिल्म खिलाड़ी में अक्षय कुमार के साथ दीपक तिजोरी, आयशा जुल्का और सबीहा मुख्य रूप से थीं। इस फिल्म का निदेर्शन अब्बास मस्तान ने किया था।

 हे बेबी:

यह भी अक्षय की टॉप फिल्मों गिनी जाती है। 2007 में रिलीज हुई फिल्म हे बेबी में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री विद्या बालन, फरदीन खान, रितेश देशमुख आदि कलाकारो ने काम किया था। इसका निर्देश साजिद खान ने किया था।

चुनिए 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्‍मों में से अपनी फेवरिट

गरम मसाला:

फिल्म गरम मसाला भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। 2005 में आई फिल्म गरम मसाला का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। इस फिल्म में अक्षय के साथ जॉन अब्राहम, परेश रावल रिमी सेने आदि ने अभिनय किया था।

यहां भी क्िलक करें: तस्वीरों में देखें: 2106 में धमाल मचाएंगी अक्षय कुमार की ये फिल्में...खाकी:

2004 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म खाकी भी काफी पसंद की जाने वाली फिल्मों में एक हैं। दर्शकों ने इसे भी अच्छा रिस्पांस दिया था। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, ऐश्वर्या राज बच्चन आदि थीं।

चुनिए 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्‍मों में से अपनी फेवरिट

हेराफेरी:

फिल्म हेराफेरी देखने के लिए तो आज भी उनके फैंस एक्साइटेड रहते हैं। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इसका भी निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था। परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के अलावा तब्बू भी थीं।

सुहाग:

फिल्म सुहाग 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन कुकु कोहली ने किया था। इसमें अजय देवगन, करिश्मा कपूर और नगमा आदि थीं। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।

चुनिए 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्‍मों में से अपनी फेवरिट

आंखे:

अक्षय कुमार की फिल्म आंखे भी सुपरहिट फिल्मों में एक है। विपुल अमृतलाल शाह के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी काफी अच्छी कमाई करने वाली फिल्म में एक है। इसमें अमिताभ बच्चन अर्जुन रामपाल और सुष्मिता सेन आदि थे।

वेलकम:

2007 में रिलीज हुई फिल्म वेलकम बैक भी उनकी सफल फिल्मों में एक है। इस फिल्म का तो हाल ही में सीक्वल भी आया है। 2007 में आई वेलकम में नाना पाटेकर, अनिल कपूर, मल्लिका शेरावत आदि थीं।

चुनिए 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार की टॉप 10 फिल्‍मों में से अपनी फेवरिट

दोस्ती: फ्रेंड्स फारइवर:

यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। इसका निदेर्शन सुनील दर्शन ने किया था। यह फिल्म भी सफल रही। इसमें अक्षय के अलावा बॉबी द्योल, करीना कपूर, लारा दत्ता समेत कई और कलाकार थे।

भूल भुलैया:

2007 में अक्षय कुमार की फिल्म भूल भुलैया रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार के अलावा विद्या बालन, अमीषा पटेल, शाइनी आहूजा ने अभिनय किया था। इसका भी निदेर्शन प्रियदर्शन ने ही किया था।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk