(1) उत्तराखंड बाढ़ 2013 :-

उत्तराखंड में हुई भारी बारिश ने 2013 में भीषण तबाही मचाई थी। चार धाम यात्रा का दर्शन करने आए हजारों श्रद्धालुओं ने लैंडस्लाइड में अपनी जान गंवा दी थी। यह भारतीय इतिहास की सबसे भयानक बाढ़ मानी जाती है।

भारत में 10 सबसे बड़ी 'जलप्रलय',जब गई हजारों की जान

(2) हिमालय बाढ़ 2012 :-

3 अगस्त 2012 की रात हुई भारी बारिश ने बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी थी। इसमें कुल 31 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।

भारत में 10 सबसे बड़ी 'जलप्रलय',जब गई हजारों की जान

(3) ब्रह्मपुत्र बाढ़ 2012 :-

ब्रह्मपुत्र नदी में आई बाढ़ ने काफी नुकसान किया था। इसमें 124 लोग मारे गए थे। यही नहीं बाढ़ का पानी काजीरंगा नेशनल पार्क में भी घुस गया था। जिसमें कि 500 जानवरों की मौत हो गई थी।

भारत में 10 सबसे बड़ी 'जलप्रलय',जब गई हजारों की जान

(4) लद्दाख बाढ़ 2010 :-

6 अगस्त 2010 को लद्दाख का आधे से ज्यादा इलाका पानी में डूब गया था। करीब 71 शहरों में बाढ़ के पानी ने काफी तबाही मचाई थी। इसमें 255 लोगों की जान चली गई थी।

भारत में 10 सबसे बड़ी 'जलप्रलय',जब गई हजारों की जान

(5) बिहार बाढ़ 2008 :-

बिहार की यह सबसे भयानक बाढ़ थी। जिससे लगभग 2.3 मिलियन लोग प्रभावित हुए थे।

भारत में 10 सबसे बड़ी 'जलप्रलय',जब गई हजारों की जान

(6) गुजरात बाढ़ 2005 :-

जून 2015 में आए मानसून ने गुजरात को पानी-पानी कर दिया था। गुजरात के कई हिस्से जलमग्न हो गए थे। इसमें कुल 123 लोग मारे गए थे।

भारत में 10 सबसे बड़ी 'जलप्रलय',जब गई हजारों की जान

(7) महाराष्ट्र बाढ़ 2005 :-

2005 में महाराष्ट्र में आई भारी बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया था। इस आपदा में 5,000 लोग मारे गए थे।

भारत में 10 सबसे बड़ी 'जलप्रलय',जब गई हजारों की जान

(8) चेन्नई बाढ़ 2005 :-

नवंबर-दिसंबर में चेन्नई में पहले भी बारिश ने काफी तबाही मचाई थी। 2005 में आई बाढ़ में 50 लोग मारे गए थे।

भारत में 10 सबसे बड़ी 'जलप्रलय',जब गई हजारों की जान

(9) बिहार बाढ़ 2004 :-

बिहार में 2004 में काफी भयंकर बाढ़ आई थी। इसमें 885 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी जबकि 3272 जानवरों की मौत हो गई थी।

भारत में 10 सबसे बड़ी 'जलप्रलय',जब गई हजारों की जान

(10) जम्मू-कश्मीर बाढ़ 2014 :-

जम्मू-कश्मीर भी बाढ़ के प्रकोप से नहीं बच सका। पिछले साल ही भीषण बारिश ने पूरे इलाके को जलमग्न कर दिया था। इसमें 200 लोग मारे गए थे।

inextlive from Spark-Bites Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk