1. बियांसे की प्रेग्नेंसी एनाउंसमेंट

अमेरिका की मशहूर सिंगर बियासें की फैन फालोइंग काफी लंबी है। किसी भी इवेंट में जब वह गाने पहुंचती हैं तो वहां सुनने वालों की लाइन लग जाती है। सोशल मीडिया पर भी बियांसे के चाहने वालों की कमी नहीं हैं। 1 फरवरी 2017 को बियांसे ने अपनी प्रेग्नेंसी वाली तस्वीर पोस्ट की थी। जिसे कुल 1 करोड़ 12 लाख लोगों ने लाइक किया। 2017 में इंस्टाग्राम पर सेलेब्रिटीज की तस्वीरों में यह फोटो सबसे ज्यादा बार लाइक की गई।

2017 की पांच सबसे ज्‍यादा लाइक की जाने वाली तस्‍वीरें,विराट-अनुष्‍का की शादी भी रह गई पीछे

2. रोनाल्डो चौथी बार बने बाप

मशहूर फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे चहेते खिलाड़ी हैं। प्रोफेशनल लाइफ हो या निजी जिंदगी फैंस को उनसे जुड़ी हर एक बात जानने की इच्छा रहती है। इसीलिए रोनाल्डो भी अपनी जिदंगी से जुड़े खास पल फैंस के साथ साझा करते हैं। 12 नवंबर 2017 को रोनाल्डो ने एनाउंस किया कि वह चौथे बच्चे के पिता बन गए। उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ फोटो पोस्ट की। बस फिर क्या देखते-देखते करीब 1 करोड़ 11 लाख लोगों ने इसे लाइक कर लिया।

2017 की पांच सबसे ज्‍यादा लाइक की जाने वाली तस्‍वीरें,विराट-अनुष्‍का की शादी भी रह गई पीछे

3. सेलेना का किडनी ट्रांसप्लांट

अमेरिका की 25 साल की मशहूर पॉप सिंगर सेलेना गोमेज युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर वह अपनी हर एक्टिविटी की तस्वीर शेयर करती हैं। लेकिन 14 सितंबर 2017 को सेलेना ने अपने इंस्टाग्राम पर वो तस्वीर पोस्ट की जिसे देख हर कोई हिल गया। दरअसल सेलेना का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इस खबर ने उनके फैंस को काफी चिंतित कर दिया था। यही वजह है कि सेलेना की इस तस्वीर को 1 करोड़ 4 लाख बार लाइक किया गया।

2017 की पांच सबसे ज्‍यादा लाइक की जाने वाली तस्‍वीरें,विराट-अनुष्‍का की शादी भी रह गई पीछे

4. बियांसे ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

बियांसे ने 14 जुलाई 2017 को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। और उन्होंने पहली बार इसकी तस्वीर दुनिया के सामने दिखाई। दोनों बच्चों को गोद में लिए बियांसे की यह तस्वीर रातों-रात वायरल हो गई। करीब 1 करोड़ 3 लाख लोगों ने यह तस्वीर देखी।

2017 की पांच सबसे ज्‍यादा लाइक की जाने वाली तस्‍वीरें,विराट-अनुष्‍का की शादी भी रह गई पीछे

5. रोनाल्डो ने दिखाई जुड़वां बच्चों की शक्ल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड जार्जिना ने दो जुड़वा बच्चों का जन्म दिया और रोनाल्डो ने बच्चों की पहली तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की। इस तस्वीर को 83 लाख लोगों ने लाइक किया।

2017 की पांच सबसे ज्‍यादा लाइक की जाने वाली तस्‍वीरें,विराट-अनुष्‍का की शादी भी रह गई पीछे

कोहली की शादी वाली तस्वीर को मिले सिर्फ इतने लाइक

विराट कोहली ने 11 दिसंबर को शाम 8 बजे अपनी शादी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। अनुष्का शर्मा और विराट की इस शादी की चर्चा खूब हुई। कोहली की इस तस्वीर को 41 लाख लोगों ने लाइक किया। हालांकि विदेशी सेलेब्रिटीज की लिस्ट में विराट काफी पीछे रह गए। वह 2017 में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टॉप 5 इंस्टाग्राम तस्वीरों में जगह नहीं बना पाए।

2017 की पांच सबसे ज्‍यादा लाइक की जाने वाली तस्‍वीरें,विराट-अनुष्‍का की शादी भी रह गई पीछे

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk