1. जेजू-सियोल जिम्पो

ये दोनों शहर साउथ कोरिया में स्थित हैं। जेजू साउथ कोरिया का जाना माना आइलैंड है। बता दें कि जेजू-सियोल जिम्पो एयर रूट दुनिया का सबसे व्यस्त डोमेस्टिक हवाई लिंक है। 'ओएजी' की रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी के अंत तक इस रूट पर 64,991 उड़ाने दर्ज की गईं हैं।

2. मेलबोर्न-सिडनी

ये तो सभी जानते होंगे कि मेलबोर्न और सिडनी ऑस्ट्रेलिया में स्थित होने के साथ दुनिया के सबसे खूबसूरत जगहों में से भी एक हैं। मेलबोर्न-सिडनी एयर मार्ग दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त डोमेस्टिक हवाई लिंक है। इस रूट पर इस बार 54,519 उड़ानें दर्ज की गईं हैं।

3. मुंबई-दिल्ली

इस बार दुनिया के सबसे व्यस्त डोमेस्टिक हवाई रूट में मुंबई-दिल्ली रूट का नाम भी शामिल किया गया है। इस मामले में यह रूट दुनियाभर में तीसरे नंबर पर है। इस रूट पर फरवरी के अंत तक 47,462 उड़ानें दर्ज की गई हैं।

4. फुकुओका-टोक्यो हनेदा

जापान में स्थित फुकुओका-टोक्यो हनेदा सबसे व्यस्ततम एयर लिंक्स में इस बार चौथे नंबर पर है। इसी अवधि में इस रूट पर 42,835 उड़ाने दर्ज की गई हैं।

5.  रियो डी जेनेरियो-साओ पाउलो कोंगोन्हास

ब्राजील में स्थित में रियो डी जेनेरियो-साओ पाउलो कोंगोन्हास मार्ग भी सबसे व्यस्ततम एयर लिंक्स में से एक है। इस मामले में यह इस बार पांचवें नंबर पर है। फरवरी के अंत तक इस रूट पर 39,325 उड़ानें दर्ज की गईं।

6. सपोरो-टोक्यो हनेदा

जापान में स्थित यह मार्ग भी काफी व्यस्त रहता है। इस एयर रूट पर फरवरी के अंत तक 'ओएजी' के मुताबिक 38,389 उड़ानें दर्ज की गईं हैं। इस मामले में यह रूट दुनियाभर में छठे नंबर पर है।

7. लॉस एंजिल्स-सैन फ्रांसिस्को

अमेरिका का जाना माना शहर लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को का एयर रूट भी सबसे व्यस्ततम एयर लिंक्स में से एक है। इस रूट पर इस बार 34,897 उड़ानें दर्ज की गईं हैं और इस मामले में यह रूट सातवें स्थान पर है।

8. ब्रिस्बेन-सिडनी

ब्रिस्बेन और सिडनी भी ऑस्ट्रेलिया में स्थित है। इस रूट पर फरवरी के अंत तक 33,765 उड़ानें दर्ज की गईं हैं और इस मामले में यह रूट आठवें नंबर पर है।

9. केप टाउन-जोहानसबर्ग

साउथ अफ्रीका का नामी शहर केप टाउन और जोहानसबर्ग का एयर रूट भी सबसे व्यस्ततम एयर लिंक्स में से एक है। इस रूट पर 31,914 उड़ानें दर्ज की गई हैं और इस मामले में यह रूट दुनियाभर में नौवें स्थान पर पहुंच गया है।

10. बीजिंग-शंघाई

सबसे व्यस्त हवाई मार्गों में चीन में स्थित बीजिंग-शंघाई एयर रूट का नाम भी शामिल है। यह रूट इस मामले में दसवें पोजीशन पर है। इस रूट पर इस बार 30,029 उड़ानें दर्ज की गईं।

International News inextlive from World News Desk