1. शाहरुख खान :
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख ने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। शाहरुख के पिता बिजनेस करते थे। शाहरुख ने पिता के व्यवसाय को छोड़कर एक्टिंग का रुख किया। शाहरुख से लेकर एसआरके तक का सफर इतना आसान न था। फिल्मी बैकग्राउंड के बिना इंडस्ट्री में आना और यूं छा जाना, शाहरुख की काबिलियत को दर्शाता है।
2. अक्षय कुमार :
दो दशक से ज्यादा समय से दर्शकों को इंटरटेन कर रहे अक्षय कुमार आज एक बड़े स्टार हैं। शुरुआत में अक्षय को बतौर एक्टर लोगों की तारीफें नहीं मिलती थीं। लेकिन अगर आपके अंदर अपने काम के प्रति पैशन हो, तो सबकुछ आसान हो जाता है। अक्षय का सपना भी ऐसे ही पूरा हुआ। आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने वाले अक्षय आज चमचमाता सितारा हैं।
3. प्रियंका चोपड़ा :
मिस वर्ल्ड बनकर फिल्म इंडस्ट्री में आईं प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की टॉप हीरोईन में शुमार हैं। प्रियंका का यहां कोई गॉडफादर नहीं था। उनके पिता एक डॉक्टर थे। इसके बावजूद प्रियंका ने अपनी लगन और मेहनत से वो मुकाम हासिल किया, जहां जाना एक सपने जैसा था। अब तो प्रियंका हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
4. दीपिका पादुकोण :
बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका को खेल से ज्यादा फिल्मों में रुचि थी। यही वजह है कि पहले दीपिका ने मॉडलिंग शुरु की और फिर शाहरुख के साथ फिल्म में काम करने का मौका मिला। पहली ही फिल्म सुपरहिट होने के बाद दीपिका ने मुड़कर पीछे नहीं देखा। आज वह बॉलीवुड जगत की सबसे सफल एक्ट्रेसेज मानी जाती हैं।
5. अनुष्का शर्मा :
आदित्य चोपड़ा की फिल्म और उसमें शाहरुख खान लीड रोल में हो। ऐसी फिल्म से डेब्यू करना अनुष्का शर्मा के लिए एक सपने जैसा था। रब ने बना दी जोड़ी की अपार सफलता के बाद अनुष्का ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। अनुष्का के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी कि वह इंडस्ट्री के तीनों खान के साथ फिल्म कर चुकी हैं।
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk