अगले 20 सालों तक भी नहीं टूटेंगे धोनी के ये 5 रिकॉर्ड
1. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा वनडे मैचों में जीत
धोनी ने बतौर कप्तान भारतीय टीम की ओर से 194 वनडे मैच खेले हैं और यह किसी भारतीय कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा मैच खेले जाने का यह रिकॉर्ड है। धोनी ने वनडे में 107 मैच जीतकर ऑलटाइम सफलतम कप्तान हैं। विश्व स्तर पर वह ऑस्ट्रेलिया के महान कप्ताम एलन बॉर्डर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस क्रम में पहले नंबर पर रिकी पोटिंग हैं जिन्होंने 165 वनडे मैचों में बतौर कप्तान जीत दिलवाई है।
 
अगले 20 सालों तक भी नहीं टूटेंगे धोनी के ये 5 रिकॉर्ड
2. पहले भारतीय जिसने किए 350 शिकार
एम.एस धोनी जितने अच्छे कप्तान है विकेटों के पीछे उतनी ही बेहतर विकेटकीपिंग भी करते हैं। बतौर कप्तान/विकेटकीपर धोनी पहले भारतीय हैं जिनके नाम 350 शिकार (261 कैच, 89 स्टंपिंग्स) हैं। उनसे आगे सिर्फ कुमार संगकारा(482), एडम गिलक्रिस्ट(472) और मार्क बाउचर(424) ही हैं। उनके पहले सबसे सफलतम भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया थे जिनके नाम 154 शिकार थे। ऐसे में धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी भी भारतीय प्लेयर को सालों लग जाएंगे।
 
अगले 20 सालों तक भी नहीं टूटेंगे धोनी के ये 5 रिकॉर्ड
3. भारतीय विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा रन
धोनी के इंटरनेशनल करियर में अब तक कुल 8,918 रन दर्ज है। जिसमें उन्होंने 8,744 रन भारत की ओर से खेलते हुए बनाए हैं और बाकी उन्होंने एशिया एकादश की ओर से खेलते हुए बनाए हैं। वर्तमान और भविष्य में ऐसा कोई भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिखाई नहीं देता जो धोनी के इस भारी भरकम रिकॉर्ड को तोड़ पाए।
 
अगले 20 सालों तक भी नहीं टूटेंगे धोनी के ये 5 रिकॉर्ड
4. भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा छक्के
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एम एस धोनी के नाम अब तक कुल 302 छक्के हैं और वर्तमान में धोनी छक्के जडऩे के मामले में दूसरे भारतीय बल्लेबाजों से कोसों आगे हैं। वर्तमान भारतीय टीम में रोहित शर्मा ही उनके बाद 127 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं विराट कोहली के नाम अभी 113 छक्के हैं।
 
अगले 20 सालों तक भी नहीं टूटेंगे धोनी के ये 5 रिकॉर्ड
5. भारतीय विकेटकीपर द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर
भारतीय विकेटकीपर धोनी का 183 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना आसान नहीं है। धोनी ने अपने करियर की शुरुआत में ही जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन ठोक दिए थे। यह स्कोर दुनिया के किसी भी विकेटकीपर के द्वारा वनडे में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk