1- आप को अगर चैट को गायब करना है तो उसे गायब कर सकते हैं। इसके लिए आप को चैट पर कुछ सेकेंड के लिए होल्ड करना होगा। जिसके बाद आरक्राइव का आप्शन आयेगा। जिसपर ऐरो बना होगा। आप को उसे टच करना है और आप की चैट गायब हो जायेगी। ये चैट व्हाटसऐप में सबसे लास्ट में शो होती है।

2- व्हाटसऐप ने हाल ही में स्नैपचेट से मिलता जुलता फीचर अपडेट किया है। इसमें आप किसी भी फोटो को सेंड करने से पहले उसमें कुछ भी चेंज कर सकते हैं।

3- व्हाटसऐप ने हाल ही में एक नया फीचर ऐड किया है। इस फीचर में आप किसी भी टेक्स्ट को हाईलाइट कर सकते हैं। इसके लिये आप को सिर्फ # का सहारा लेना होगा। आप दो # लगाकर उसके बीच में कुछ भी लिखेंगे वो बोल्ड नजर आने लगेगा।

4- बहुत सारे लोग व्हाटसऐप ग्रुप को पर्सनल और प्रोफेशनल तरीके से यूज करते हैं। फेसबुक में टैग का आप्शन आता है। इसलिये फेसबुक ने व्हाटसऐप में भी टैग करने के आप्शन को अपडेट किया है। इसके लिए आप को @ करना होगा। आप जिसको भी ग्रुप में टैग करना चाहते हैं उसके नाम से पहले @ लगा दें।

5- व्हाटसऐप के ग्रुप और पर्सनल चैट पर लगातार आने वाले मैसेज से हर कोई परेशान होता है। पर अब आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। जिस ग्रुप से या किसी पर्सनल चैट से आप को ढेंरों मैसज आ रहे हैं उसे टच कर के होल्ड करें। म्यूट का ऑप्शन आते ही उसे म्यूट कर दें।

Technology News inextlive from Technology News Desk