अशोक डिंडा- 30 रन, आइपीएल 2017
अशोक ने मुंबई के खिलाफ पुणे की पारी का 20वां ओवर किया था। हार्दिक पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी से इस ओवर में डिंडा ने 4 छक्के और एक चौका खाया और 30 रन लुटा डाले।
डेविड हसी- 27 रन, आइपीएल 2013
2013 में पंजाब के कप्तान रहे डेविस हसी इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी गेंदों पर मुंबई के रोहित शर्मा ने 3 छक्के लगाए थे और आखिरी गेंद पर बाउंड्री लगाकर मुंबई को इस ओवर में जीत भी दिलाई थी।
राहुल शुक्ला- 27 रन, आइपीएल 2014
राहुल ने केवल सात आइपीएल मैच खेले हैं। 2014 में दिल्ली की ओर से राहुल ने आखिरी ओवर फेंका था और उनके सामने थे बैंगलोर के युवराज सिंह। युवी ने शुक्ला पर 4 छक्के मारे थे और राहुल ने एक वाइड और एक नो-बॉल के साथ 27 रन दिए। इसके बाद उन्होंने केवल एक मैच और खेला।
अशोक डिंडा- 26 रन, आइपीएल 2013
इस लिस्ट में एक बार फिर से अशोक डिंडा का नाम है। उन्होंने 20 बार 20वां ओवर कराया है और इसमें 272 रन दिए हैं। इस बार पुणे की ओर से ओवर करा रहे डिंडा के सामने थे बैंगलोर के एबी डिविलियर्स। इस ओवर से पहले वह 24 रनों पर थे और ओवर खत्म होने तक उन्होंने मैदान के चारों ओर बाउंड्री लगाकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था।
अशोक डिंडा- 26 रन, आइपीएल 2011
इस बार डिंडा दिल्ली की ओर से खेल रहे थे और उनके सामने थे पुणे के युवराज सिंह। युवराज ने उनके बाउंसरों से भरे इस ओवर में 26 रन बनाए थे।
मशरफे मुर्तजा- 26 रन, आइपीएल 2009
कोलकाता का आखिरी ओवर करा रहे मुर्तजा के सामने थे डेक्कन के रोहित शर्मा। इस ओवर में मुर्तजा ने आठ गेंदें कराई थीं और आखिरी गेंद पर डेक्कन को एक रन चाहिए था, रोहित शर्मा ने छक्का लगाकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk