कानपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को बांद्रा में सैलून सेशन के बाद स्पॉट किया गया। वीडियो में देख सकते हैं कि वह ब्लैक कलर के जॉगिंग ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।


वर्सोवा में दिखीं कैटरीना कैफ

आज यानी कि शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ वर्सोवा में नजर आईं, यहां उनका लुक काफी स्टनिंग दिखा। वहीं काजोल को जुहू के किचन गार्डन रेस्टॉरेंट में क्लिक किया गया। बता दें कि कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान स्टारर मूवी 'भारत' में नजर आएंगी। उनके अलावा इस फिल्म में तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में हैं।


ग्लैमरस अंदाज में सोहा अली खान
सोहा अली खान को आज यानी शुक्रवार को बांद्रा में देखा गया। वह भी काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही थीं, नीचे वीडियो में उनके ग्लैमरस अंदाज को देख सकते हैं।


पीवीआर सिनेमा में देखे गए विक्की कौशल
फिल्म 'उरी' से पॉपुलर हुए बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल मुंबई के जुहू में स्थित 'पीवीआर सिनेमा' में देखे गए। यहां उन्होंने अपने फैंस को सेल्फी पोज भी दिए।


शोरूम में क्लिक की गईं शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को खार में स्थित एक शोरूम में क्लिक किया गया। वह भी काफी खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं।


जुहू में स्पॉट हुईं ट्विंकल खन्ना

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार की वाइफ और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया को मुंबई के जुहू में एक सैलून में स्पॉट किया गया। दोनों लगभग एक ही अंदाज में नजर आईं।


मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं गीता बसरा
क्रिकेटर हरभजन सिंह की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा अपनी बेटी हिनाया के साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। तस्वीर में वह वाइट ड्रेस में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।


एयरपोर्ट में नजर आईं आलिया और अनुष्का
अनुष्का शर्मा और आलिया भट्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दोनों ही काफी अलग अंदाज में नजर आईं। तस्वीर देखकर यह कहना मुश्किल है कि दोनों में से ज्यादा स्टाइलिश कौन दिख रहा है। बता दें कि आलिया भट्ट इन दिनों अपने आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk