सचिन तेंदुलकर:
वन डे मैचों में श्रीलंका के खिलाफ रन बनाने वाले खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर हैं। इन्होंने 1990-2012 के बीच 84 मैचों में 3113 रन बनाए हैं। जिसमें इनके 8 श्ातक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। इनका हाईएस्ट स्कोर 138 रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी:
इसके बाद इस लिस्ट में दूसरा नाम क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का है। 2005-2017 के बीच धोनी ने 58 मैच खेले हैं। जिसमें 2 शतक और 17 अर्धशतक के बल पर इन्होंने 2149 रन बनाए हैं। इनका हाईएस्ट स्कोर 183 रन का रहा है।
विराट कोहली:
तीसरा नाम कप्तान क्रिकेटर विराट कोहली का है। विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 2008-2017 तक 41 मैचों में करीब 1856 रन बनाए हैं। जिसमें इनके 6 शतक 10 अर्धशतक शामिल रहें। इनका हाईएस्ट स्कोर 139 रन रहा है।
मोहम्मद अजहरुद्दीन:
चौथा नंबर पर क्रिकेटर अजहरुद्दीन का नाम है। इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1985-2000 के बीच 53 मैचों में खेलते हुए 1834 रन बनाए हैं। इसमें इन्होंने 3 शतक 15 अर्धशतक लगाए हैं। इनका हाईएस्ट स्कोर 111 रन रहा है।
वीरेंद्र सहवाग:
पांचवे नंबर पर क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हैं। वीरेंद्र सहवाग ने 2001-2012 के बीच 55 मैच खेले हैं। जिसमें इन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक के बल पर करीब 1699 रन बनाए हैं। इसमें इनका हाईएस्ट स्कोर 146 रन रहा है।
गौतम गंभीर:
इसके बाद क्रिकेटर गौतम गंभीर हैं। गंभीर ने 2005-2012 के बीच 37 मैच खेले हैं। जिसमें इन्होंने 6 शतक और 9 अर्धशतक के बल पर 1668 रन बनाए हैं। इनका हाईएस्ट स्कोर करीब 150 रन रहा है।
राहुल द्रविड़:
राहुल द्रविड़ इस सूची में सातवें नंबर पर हैं। राहुल द्रविड़ ने 1996-2009 के बीच 46 मैचों में 1662 रन बनाए हैं। जिसमें इनके 3 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। राहुल द्रविड़ का हाईएस्ट स्कोर 145 रन रहा है।
सौरव गांगुली:
इसके बाद क्रिकेटर सौरव गांगुली का नाम शामिल है। सौरव गांगुली ने 1996-2007 के बीच 44 मैचों में 1534 रन बनाए हैं। इसमें इन्होंने 4 शतक 9 अर्धशतक लगाए हैं। इनका हाईएस्ट स्कोर 183 रन रहा है।
युवराज सिंह:
नौवें नंबर पर क्रिकेटर युवराज सिंह का नाम है। क्रिकेटर युवराज सिंह ने 2000-2017 के बीच 55 मैचों में 1400 रन बनाए हैं। इसमें इन्होंने 1 शतक 9 अर्धशतक लगाए हैं। इनका हाईएस्ट स्कोर 117 रन रहा है।
सुरेश रैना:
इस लिस्ट में दसवें क्रिकेटर सुरेश रैना का नाम शामिल है। सुरेश रैना ने 2005-2014 के बीच 55 मैचों में 1282 रन बनाए हैं। इसमें इन्होंने 1 शतक 9 अर्धशतक लगाए हैं। इनका हाईएस्ट स्कोर 106 रन रहा है।
रोहित शर्मा:
श्रीलंका के खिलाफ वन में सबसे ज्यादा रन बनाने में क्रिकेटर रोहित शर्मा भी शामिल हैं। रोहित शर्मा ने 2008-2017 के बीच 37 मैचों में 1043 रन बनाए हैं। इसमें इन्होंने 2 शतक 4 अर्धशतक लगाए हैं। इनका हाईएस्ट स्कोर 264 रन रहा है।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk
Cricket News inextlive from Cricket News Desk