पांच अरबपति कंजूस,जिनके ये किस्‍से सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

1. इंग्वार कैम्पमर्ड :

इंग्वार फेमस विदेशी कंपनी आईकिया के मालिक हैं। उनके पास करीब 6 अरब डॉलर की संपत्ति है लेकिन वह कंजूस बहुत हैं। इंग्वार कोई ड्राइवर नहीं रखते और खुद ही सेकेंड हैंड पुरानी कार चलाते हैं। यही नहीं फ्लाइट में भी वह इकोनॉमी क्लॉस में सफर करते हैं।

पांच अरबपति कंजूस,जिनके ये किस्‍से सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

2. गैरी हार्वी :

ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने बिजनेसमैन गैरी हार्वी के पास 87 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। पोडियम से नोटपैड चुराना हो या जूता खरीदने में दो महीने लगा देना। गैरी अपनी कंजूसी के लिए हर जगह चर्चित रहते हैं।

पांच अरबपति कंजूस,जिनके ये किस्‍से सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

3. वॉरेन बफे :

दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स वॉरेन वफे मशहूर इनवेस्टर्स हैं। उनके पास कुल 60 अरब डॉलर की संपत्ति है। वह हमेशा सादा खाना ही खाते हैं और सेकेंड हैंड कार खरीदना पसंद करते हैं। वैसे वॉरेन कंजूस चाहें जितना हो लेकिन दान देने में वह सबसे आगे रहते हैं।

पांच अरबपति कंजूस,जिनके ये किस्‍से सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

4. जॉन कैडवेल :

ब्रिटेन के मशहूर बिजनेसमैन जॉन कैडवेल ऑफिस आज भी साइकिल से ही जाते हैं। इसके अलावा वह खुद ही अपने बाल काट लेते हैं और कपड़े तब खरीदते हैं जब सेल लगी होती है।

पांच अरबपति कंजूस,जिनके ये किस्‍से सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

5. जे. पॉल गेटी :

जीन पॉल गेटी अमेरिका के बिजनेसमैन हैं। पॉल अब दुनिया में तो नहीं हैं लेकिन उनकी कंजूसी के किस्से मशहूर हैं। एक बार उन्होंने अपने पोते की किडनैपिंग के बदले पैसे देने से मना कर दिया था। यही नहीं उनके घर में एक टेलिफोन था और उनके अलावा घर का कोई सदस्य या दोस्त उस फोन से बात करता था, तो उसे पैसे वसूल लेते थे।

Business News inextlive from Business News Desk

Business News inextlive from Business News Desk