12 रन से कोहली थे आगे

गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम पर कर लिया है। 30 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना इस रिकॉर्ड में विराट कोहली से महज 12 रन पीछे थे। अब तक विराट कोहली ने आईपीएल में 139 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्होंने चार शतक तथा पांच अर्धशतकों की बदौलत 4110 रन बनाए हैं। वहीं इस मैच से पहले सुरेश रैना ने 143 मुकाबले खेले थे। जिनमें उन्होंने 4098 रन बनाए थे। जब कि इस साल अब उनके मुकाबले 148 और 4166 रन हो गए हैं।

ipl 2017: सबसे ज्‍यादा रन बनाने में कोहली से आगे निकले रैना,टॉप 5 में ये खिलाड़ी हुए शामिल

रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर

सुरेश रैना ने अब तक आईपीएल में एक शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा शामिल हैं। रोहित शर्मा ने अब तक 139 मैचों में मुकाबला किया है। जिसमें इन्होंने 3877 रन बनाए हैं। रोहित ने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस का काफी अच्छे से प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर का नाम शामिल है।

ipl 2017: सबसे ज्‍यादा रन बनाने में कोहली से आगे निकले रैना,टॉप 5 में ये खिलाड़ी हुए शामिल

गौतम गंभीर व क्रिस गेल भी

गौतम गंभीर ने अब तक 131 मुकाबले खेले हैं। जिनमें उन्होंने 3634 रन बनाए हैं। वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों की इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर वेस्ट इंडीज बल्लेबाज और आरसीबी के ओपनर क्रिस गेल का नाम शामिल है। क्रिस गेल ने अब तक 3458 रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड में पीछे हो गए विराट कोहली की वजह उनकी चोट मानी जा रही है। वह हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके दाएं कंधे में चोट लग गई थी। जिससे वह अभी तक इस साल आईपीएल के मैच नहीं खेल पाए हैं।

ipl 2017: सबसे ज्‍यादा रन बनाने में कोहली से आगे निकले रैना,टॉप 5 में ये खिलाड़ी हुए शामिल

कोहली को आराम की सलाह

विराट कोहली वह बीते बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में भी कोहली नहीं खेल पाए थे। कोहली का कहना है कि डॉक्टरों ने उन्हें करीब दो सप्ताह पूरा आराम करने की सलाह दी है। वह चाहते हैं कि करीब 120 फीसदी आराम मिल जाए जिससे कि वह मैदान पर उतर सकें। विराट कोहली का का मानना है कि ऐसा पहली बार है जब वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए नहीं खेल पा रहे हैं। जब कि वहीं सुरेश रैना ने अभी तक आईपीएल का कोई मुकाबला मिस नहीं किया है।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk