2040 तक विश्‍व की इन दस जगहों पर नहीं बचेगा पानी

कजाकिस्तान
इस विशाल देश में पानी की समस्या बेहद गंभीर है। देश की ज्यादातर आबादी दूषित पानी का सेवन कर रही है जो अंतरराष्ट्रीय मानकों पर बिलकुल खरा नहीं उतरता।

2040 तक विश्‍व की इन दस जगहों पर नहीं बचेगा पानी

मोरेक्को
पानी की मांग और आपूर्ति के बीच इस देश में काफी अंतर है। कहा जा रहा है कि पानी की शुद्धता में तेजी से हो रही कमी भी इस देश में जल संकंट पैदा होने का बड़ा कारण है।

2040 तक विश्‍व की इन दस जगहों पर नहीं बचेगा पानी

अजरबेजान
तेजी से हो रहे जलवायु परिर्वतन के कारण अजरबेजान में 2021 से 2050 के बीच जल आपूर्ति 23 प्रतिशत घटने की आशंका है।

2040 तक विश्‍व की इन दस जगहों पर नहीं बचेगा पानी

मैसोडोनिया
बहुत कम वर्षा के कारण मेसोडोनिया में जल संचयन और जल स्तर तेजी से घटता जा रहा है।

2040 तक विश्‍व की इन दस जगहों पर नहीं बचेगा पानी

यमन
लंबे समय से चल रहे ग्रह युद्ध के चलते यमन में जल आपूर्ति की समस्या विकराल होती जा रही है। एक अनुमान के अनुसार 2017 के अंत यमन की राजधानी साना में पानी की उपलब्धता शून्य हो जायेगी।

2040 तक विश्‍व की इन दस जगहों पर नहीं बचेगा पानी

लीबिया
आवश्यकता से केवल चौथाई जमीनी जल स्तर से मिलने वाली जलापूर्ती और देश का 90 प्रतिशत इलाका रेगिस्तान होने के कारण लीबिया में भी पानी की कमी बढ़ती जा रही है।

2040 तक विश्‍व की इन दस जगहों पर नहीं बचेगा पानी

जॉर्डन
गिरते जल स्तर के चलते जॉर्डन में पिछले एक दशक में पानी का मूल्य दो गुने से ज्यादा बढ़ चुका है।

2040 तक विश्‍व की इन दस जगहों पर नहीं बचेगा पानी

ईरान
बढ़ती आबादी और विशाल रेगिस्तान हैं ईरान में पानी की कमी है प्रमुख कारण।

2040 तक विश्‍व की इन दस जगहों पर नहीं बचेगा पानी

किरगिस्तान
बावजूद 6500 ग्लेशियर और 2000 झीलों के किरिगिस्तान अब पानी की कमी से जूझ रहा है। इसकी एक वजह है यहां सोवियत संघ के शासन के दौरान हुई प्लंबिंग और वाटर सप्लाई की गड़बड़ियां। साथ ही यहां के ग्रामीण इलाकों की ज्यादा जल की आवश्यकता वाली खेती पर र्निभरता।

2040 तक विश्‍व की इन दस जगहों पर नहीं बचेगा पानी

लेबनान
देश में पानी के संचयन और आपूर्ती की घोर अव्यवस्था के चलते लेबनान की अधिकतर आबादी जल संकट से जूझ रही है। लोग पानी के टैंकरों और बोतलबंद पानी पर निर्भर हैं।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk