- डीडीयूजीयू का 35वां दीक्षांत समारोह आज

GORAKHPUR: डीडीयूजीयू के 35वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को चीफ गेस्ट पूर्व सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, केंद्र सरकार डॉ। शैलेश नायक व गवर्नर राम नाईक के हाथों होनहारों का सम्मान होगा। दीक्षांत समारोह दीक्षा भवन में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस दौरान सत्र 2016 के टॉपर्स में 32 ग‌र्ल्स और 12 ब्वायॅज को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सत्र 2015 के टॉपर्स में दो ग‌र्ल्स और चार ब्वॉयज शामिल होंगे। समारोह में डीडीयूजीयी वीसी डॉ। पृथ्वीश नाग एवं कार्यपरिषद व विद्यापरिषद के सदस्य सहित रजिस्ट्रार अशोक कुमार अरविंद भी शामिल होंगे।

एकाग्रता से मिलती है सफलता

डीडीयूजीयू विज्ञान संकाय के एमएससी मैथमेटिक्स के मृदुत्पल नीलोर्मि गुप्त ने सभी संकाय के टापर्स में सबसे ज्यादा 90.62 प्रतिशत मा‌र्क्स हासिल किए हैं। वे बताते हैं कि वे सिविल सर्विसेज के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि रोजाना आठ से दस घंटे की पढ़ाई के बिना सफलता नहीं मिलती है। सफलता का मूल आधार स्वयं की एकाग्रता है। वहीं दूसरे नंबर पर एमएसी मैथमेटिक्स से छात्रा मीनू गुप्ता ने 86.54 प्रतिशत मा‌र्क्स अचीव किया है। तीसरे स्थान पर पीजी संस्कृत की छात्रा सुषमा सिंह ने 82.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।