- टूरिज्म डिपार्टमेंट की पेइंग गेस्ट स्कीम में जुड़ीं नई सुविधाएं

GORAKHPUR: यूपी ईस्ट में आने वाले विदेशी सैलानियों के लिए टूरिज्म डिपार्टमेंट ने पेइंग गेस्ट स्कीम में नई सुविधाएं जोड़ी हैं। जिसके तहत अब उन्हें बेड एंड ब्रेकफास्ट भी मिलेगा। इसके लिए रीजनल टूरिज्म डिपार्टमेंट के आला अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। शहर में गोरखपुर रीजनल टूरिज्म डिपार्टमेंट के 11 पीजी हैं। इस स्कीम के तहत विदेशी पर्यटकों को यहां न सिर्फ लंच और डिनर मिलेगा। बल्कि बेड एंड ब्रेकफास्ट की सुविधा भी मिलेगी। रीजनल टूरिज्म डिपार्टमेंट से मिली जानकारी के मुताबिक, पीजी स्कीम यूं तो बहुत पुरानी है। लेकिन इस टूरिस्ट्स को लुभाने के लिए इसमें बेड एंड ब्रेक फास्ट सुविधा जोड़ी गई है। इस स्कीम के तहत पर्यटकों के लिए बेड, पंखा, आने जाने के लिए व्हीकल, सुबह शाम के चाय के साथ लंच और डिनर की व्यवस्था होगी।

वर्जन

यूपी ईस्ट में आने वाले पर्यटकों के लिए बने पीजी में बेड एंड ब्रेकफास्ट की सुविधा जोड़ी गई है। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है।

- वीरेंद्र मिश्रा, आरटीओ, रीजनल टूरिज्म डिपार्टमेंट गोरखपुर