-गु्रप के साथ भारत भ्रमण पर निकली थी महिला पर्यटक

-ताज घूमने के बाद बाहर आने पर गुम हुआ मोबाइल

आगरा। पर्यटन पुलिस ने एक बार फिर से शहर का नाम ऊपर कर दिया। कुछ ही मिनटों में ही ताज महल घूमने आई महिला पर्यटक का मोबाइल तलाश कर उसे सौंप दिया। महिला पर्यटक ने पुलिस के इस व्यवहार को देख प्रशंसा की। महिला पर्यटक ने टूरिस्ट पुलिस को धन्यवाद दिया है।

गु्रप के साथ आई थी घूमने

अमेरिका निवासी कॉनसेप्शियन लारा गु्रप के साथ भारत भ्रमण के लिए निकली थी। उन्होंने अपने टूर के की यादों को कैद करने के लिए एक लाख रुपये का आई फोन खरीदा था। गुरुवार को वह गु्रप के साथ ताजमहल में घूमने आई। गुरुवार को ताज पर भीड़ बहुत थी। यहां से घूम कर गु्रप के साथ पूर्वी गेट से बाहर निकल रहीं थीं उसी दौरान मोबाइल गुम हो गया।

दोस्तों से कही अपनी चिंता

हाल ही में खरीदे महंगे मोबाइल के गुम हो जाने से महिला पर्यटक दुखी थीं। उसने अपने साथियों को बताया। दोस्तों ने कहा कि इतनी भीड़ में मोबाइल कैसे मिलेगा। अपने मोबाइल को भूल जाओ। दोस्तों ने कहा कि जाने कितने लोग ताज घूमने आए हैं पता नहीं किसके हाथ लगा होगा। लेकिन महिला पर्यटक ने हार नहीं मानी, उन्होंने टूरिस्ट पुलिस से शिकायत की।

30 मिनट में मोबाइल तलाश कर दिया

पुलिस के संज्ञान में मामला आते ही पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस में लगा दिया। मोबाइल की लोकेशन ताज के आसपास ही आ रही थी। पुलिस मोबाइल की तलाश में जुट गई। मोबाइल एक दूसरे पर्यटक को मिला था। वह पर्यटक भी कॉल कर बताना चाह रहा था पर वह मोबाइल ऑपरेट नहीं कर पा रहा था। वह टूरिस्ट पुलिस को मिल गया।

महिला पर्यटक ने की तारीफ

पुलिस ने मोबाइल बरामद कर महिला पर्यटक को दिया। पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स से वह बहुत खुश हुई। उसे उम्मीद नहीं थी कि उसका मोबाइल वापस मिल पाएगा। पर पुलिस ने मात्र तीस मिनट में ही मोबाइल बरामद कर लिया। अमेरिकी महिला पर्यटक का कहना था कि उसके पास शब्द नहीं है कि वह पुलिस की तारीफ की। इतनी जल्दी मोबाइल मिल गया। जहां पर उम्मीद हार चुके थे।

सीओ और स्टाफ की तारीफ

पर्यटक ने पुलिस को धन्यवाद पत्र दिया। पत्र में उन्होने लिखा कि पुलिस का टीम वर्क अच्छा लगा। इतनी भीड़ में भी उनका मोबाइल तलाश लिया। उन्होने सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान, एसएसआई गौरव सभरवाल, एसआई देवेंद्र प्रताप सिंह, एसआई नदीम समेत टूरिस्ट पुलिस को धन्यवाद का धन्यवाद किया है।