ताज देखने शनिवार को आया था स्पेनिश पर्यटकों का 168 सदस्यीय समूह

मंच पर पुरस्कार लेने के दौरान बेहोश होकर गिरे

आगरा। थाना ताजगंज स्थित एक सितारा होटल में रुके विदेशी पर्यटक की मौत हो गयी। वह गु्रप के साथ आगरा घूमने आया था। पर्यटक रविवार सुबह अपने अपने कमरे में मृत मिला। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दिल्ली से आया था ग्रुप

स्पेन के मैड्रिड शहर के रहने वाले 78 वर्षीय जोस लुइस मार्को विनेंडर 30 मार्च को 168 सदस्सीय समूह के साथ दिल्ली आए थे। वहां से गु्रप टूर आपरेटर के साथ शनिवार को आगरा घूमने आये था। पर्यटकों का गु्रप यहां शिल्पग्राम के पास स्थित होटल में ठहरा था। उसे रविवार ताज समेत अन्य स्थलों का भ्रमण करना था।

सुबह कमरे से बाहर नहीं आए

सुबह आठ बजे करीब साथी पर्यटक उसके कमरे पर पहुंचे। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से उनकी आवाज नहीं आई। इस पर साथी पर्यटकों को चिंता होने लगी। उन्होंने होटल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी।

मृत अवस्था में मिले पर्यटक

स्टाफ ने साथी पर्यटकों के सामने कमरे का दरवाजा खोला तो लुइस को बेड पर मृतावस्था में पाया। साथी की मौत से पर्यटकों शोक फैल गया। जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गयी। होटल के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि पर्यटक शनिवार रात दस बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। आशंका है कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

दूतावास दी मौत की जानकारी

टूर आपरेटर ने पुलिस को बताया कि पर्यटक परिवार के साथ नहीं आया था। पुलिस के मुताबिक पर्यटक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जानकारी दिल्ली स्थित संबंधित दूतावास को दे दी है। पर्यटक की मौत का कारण जानने के लिए उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

होटल में इवेंट के दौरान कंपनी अधिकारी की मौत

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में एक सितारा होटल में इवेंट कंपनी के कार्यक्रम केदौरान मुंबई के पर्यटक की मौत हो गयी। वह ताज देखने और कंपनी के समारोह में शामिल होने को आए थे। मुंबई के ब्रांद्रा निवासी 53 वर्षीय विष्णु चंद्र दूधनाथ पांडेय एक कंपनी में एक्जीक्यूटिव एडमिन थे। शनिवार को वह कंपनी के समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

पुरस्कार लेने गए थे मंच पर

शनिवार रात को कंपनी द्वारा विष्णु चंद्र को पुरस्कार देने के लिए मंच पर बुलाया गया। उस पर पहुंचते ही वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। वहां मौजूद स्टाफ के लोग तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से बतायी गयी है। पुलिस ने परिजनों से संपर्क करके घटना की जानकारी दी। होटल में आयोजित समारोह में हुई। एक्जीक्यूटिव एडमिन की मौत की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद है। स्टाफ ने मौके पर पहुंची पुलिस को फुटेज दिखाए, इसमें वेह साथियों के साथ समारोह में हिस्सा लेते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।