- नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश

- जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए उतरा निगम का अमला

Meerut। घंटाघर पर जलभराव आए दिन की बात हो गई है। बीते तीन माह से जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। हालात यह हो गई है कि लगातार हो रहे जलभराव के कारण सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। जिसके कारण सुबह से शाम तक जाम की समस्या से लोगों को झेलना पड़ता है।

निगम ने अमला उतरा

घंटाघर पर जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने अपना पूरा अमला उतार दिया है। बावजूद इसके निगम के अधिकारियों को जलभराव की समस्या कहां से हो रही है उसका पता नहीं चल पा रहा है। यही कारण है दो दिन बाद भी निगम पानी की निकासी नहीं कर पाए है।

निगम के खिलाफ आक्रोश

व्यापारियों में निगम के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश पनपता जा रहा है। क्योंकि जलभराव के कारण व्यापार पर खासा प्रभाव पड़ रहा है। जलभराव ही नहीं जाम की समस्या भी पूरे दिन रहती है। निगम के अधिकारी अभी तक इसका परमानेंट समाधान नहीं ढूंढ पाई है। यही कारण है कि आए दिन जलभराव हो जाता है।

निगम के अधिकारी काम करने को तैयार नहीं है। यदि जलभराव की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो निगम को अधिकारियों को ऑफिस में घुसने नहीं दिया जाएगा।

प्रदीप जैन महामंत्री व्यापार संघ घंटाघर

दो दिन से निगम के कर्मचारी लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक पानी की निकासी नहीं कर पाए हैं। पता नहीं क्या कर रहे हैं। जलभराव और जाम के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है।

अनिल कुमार सदस्य व्यापार संघ घंटाघर

नगर निगम का कोई भी कर्मचारी काम करने को तैयार नहीं है। दो माह पहले भी व्यापारियों से जाम लगाया था। तब सफाई का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक नाले की सफाई नहीं की गई है

मयंक कुमार सदस्य व्यापार संघ घंटाघर

जलभराव की समस्या के निजात के लिए कर्मचारी लगे हुए हैं। जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। नालों की सफाई कराई जा रही है।

डॉ। कुंवर सेन नगर स्वास्थ्य अधिकारी