जिले में ट्रैफिक कर्मचारियों की कम संख्या ने बढ़ाई है मुसीबत

ALLAHABAD: शहर में ट्रैफिक की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुंभ के आयोजन को लेकर सिटी में चल रहे निर्माण कार्यो के कारण ज्यादातर सड़कों पर वर्क हो रहा है। ऐसे में हर तरफ जाम की समस्या है। इसे मैनेज करने और यातायात को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट के अधिकारी व कर्मचारी दिन रात डटे हुए हैं। ट्रैफिक को कंट्रोल करने में सबसे बड़ी समस्या जिले में ट्रैफिक डिपार्टमेंट में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी है। इसके कारण लगातार कोशिशों के बाद भी यातायात को नियंत्रित करने में दिक्कत हो रही है।

आस-पास एरिया में भी ड्यूटी

ट्रैफिक डिपार्टमेंट में कर्मचारियों को सिटी के साथ ही आसपास के एरिया में भी लगातार ड्यूटी देनी पड़ रही है। बरौत, हंडिया, सहसो, शास्त्री पुल, जीटी जवाहर, रामपुर, कोरांव, गौहनिया, घूरपुर, टीपी नगर, बम्हरौली, फाफामऊ एरिया में भी लग रहे जाम को सामान्य करने की जिम्मेदारी ट्रैफिक डिपार्टमेंट के सिपाही व अधिकारियों के सिर पर ही है। ऐसे में संसाधनों के साथ कर्मचारियों की कमी से मुसीबत हो रही है।

सिटी में जाम के मुख्य प्वाइंट

- संगम पेट्रोल पंप के पास स्थित डाट पुल के पास

- सीएमपी डाट पुल के पास

- निरंजन डाट पुल के पास

- तेलियरगंज एरिया

- महिला ग्राम

ट्रैफिक डिपार्टमेंट की स्थिति

पद कितने पद तैनाती

एसपी 01 01

टीआई 02 01

टीएसआई 15 09

हेड कांस्टेबल 100 52

कांस्टेबल 340 111

होमगार्ड (डिमांड) 550 304

झूंसी में जाम लगने का कारण तीन वाहनों का शास्त्री पुल के बीचों बीच खराब हो जाना था। पानी की टंकी पुल के निर्माण को लेकर जीटी रोड पर आवागमन बंद कराने से थोड़ी दिक्कत जरूर हुई है, जिसे जल्द दूर किया जाएगा। कैंट एरिया में प्रवेश मार्क संकरा होने की वजह से बड़े वाहनों के प्रवेश पर बुधवार को रोक लगाई गई थी। जल्द ही सभी दिक्कतों को दूर कर दिया जाएगा।

सिद्धार्थनाथ सिंह,

स्वास्थ्य मंत्री व शहर पश्चिमी विधायक

कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता है। शहर में बड़े पैमाने पर विकास कार्य चल रहे हैं। इनके पूरा होने के बाद शहर की सूरत बदल जाएगी। जिसका लाभ जनता को ही मिलेगा। आप देखिए सड़के संकरी थी जिन्हें चौड़ा किया जा रहा है। प्लानिंग में कोई कमी नही है। धीरे-धीरे सभी प्राब्लम्स दूर हो जाएंगी। हमारे इस दिशा में प्रयास जारी हैं।

हर्षव‌र्द्धन बाजपेई,

शहरी उत्तरी विधायक

मेरी राय में प्रशासन को कांवरियों को निकलने के लिए संकरी जगह दी जानी चाहिए। जिससे जाम की दिक्कत पैदा नही होने पाए। शास्त्री पुल और फाफामऊ पर जाम लग रहा है। दो माह के जीटी रोड को ब्लॉक कर देना मेरी नजर में जनता के साथ अन्याय होगा। इस बारे में शासन और प्रशासन को फिर से विचार करना होगा।

श्यामाचरण गुप्ता, सांसद इलाहाबाद

आंकड़े

2.20

लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं आरटीओ में चार पहिया

4.50

लाख दुपहिया वाहन रजिस्टर्ड हैं आरटीओ में