-सपा और बसपा पर जमकर बरसी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

- महिला कार्यकत्रियों से बूथ मजबूत करने की अपील की

Meerut: प्रदेश के मुख्यमंत्री की क्षमता अभी सरकार चलाने लायक नहीं है। इसलिए उन्हे किसी फैसले को लेने का अधिकार पार्टी के पुराने नेताओं ने नहीं छोड़ा है। जैसे-तैसे कर उन्होने कार्यकाल पूरा किया है। सूबे के मुखिया ट्रेनी सीएम जैसे हैं। ये बात बागपत रोड स्थित माधव गार्डन में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह ने कही।

तानाशाही से तंग जनता

उन्होने बसपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि बसपा सुप्रीमो की तानाशाही से तंग आकर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी के हाथ सत्ता की बागडोर सौंपी थी। लेकिन यह उससे भी निकम्मी सरकार निकली। सरकार बनने के छह माह बाद ही जनता समाजवादी पार्टी के कारनामों से तंग आ गई थी।

बूथ मजबूत करने की अपील

उन्होंने महिलाओं से खचाखच भरे पंडाल को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं है। आने वाले चुनाव में बूथों पर महिलाओं की संख्या दिखनी चाहिए, ताकि प्रदेश में महिला मोर्चा का एक अलग स्थान बन सके। उन्होने महिलाओं से अपील की अपने-अपने बूथ को मजबूत कर दो, फिर बीजेपी की सरकार बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।

मायावती के खिलाफ लड़ूंगी चुनाव

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह ने मंच से ऐलान किया कि यदि पार्टी ने मौका दिया तो मायावती के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरूंगी। स्वाति सिंह के इस ऐलान पर पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

नोटबंदी ऐतिहासिक फैसला

नोटबंदी पर उन्होने पीएम नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है, जितने कालेधन वाले इन्हे बेनकाब करने का इससे अच्छा तरीका कोई ओर नहीं हो सकता था। सम्मेलन को सरला शर्मा, वर्षा कौशिक, हेमा पंत, नुपूर विष्ट, लज्जा रानी गर्ग, ममता त्यागी आदि ने भी संबोधित किया।

बॉक्स

आज केशव प्रसाद मौर्या मेरठ में

भाजपा का युवा सम्मेलन 15 दिसंबर को पीएल शर्मा स्मारक में आयोजित होगा। युवाओं में जोश भरने के लिए प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य आएंगे।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा युवाओं व महिलाओं को जोड़ने की जुगत में है। हालांकि अभी तक भाजयुमो की नई कार्यकारिणी गठित नहीं की गई। सम्मेलन को लेकर भाजपा नेताओं ने पूरी तैयारी की है।

----

फोटो नंबर 54, 55, 56