- खूनीपुर से शुरू हुआ बिजली विभाग का अभियान

- ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद आया बढ़ाने का आदेश

- नए ट्रांसफॉर्मर डिवाइस और सेंसर से होंगे लैस

GORAKHPUR : सिटी के ट्रांसफॉर्मर अब दोबारा नहीं जलेंगे। क्योंकि बिजली विभाग ने जले हुए ट्रांसफॉर्मर की जगह पर क्षमता वृद्धि करके नया ट्रांसफॉर्मर लगाना शुरू कर दिया है। बिजली विभाग की मानें तो ट्यूज्डे को खूनीपुर में जले 250 केवीए की जगह 400 केवीए की क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाकर ये अभियान शुरू भी कर दिया है।

इस कार्य को शुरू कर दिया गया है। सिटी के जो भी ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मर चिन्हित हैं, उनके जलने के बाद उससे अधिक क्षमता के ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा जो भी ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे, उनमें सेंसर भी लगाए जाएंगे, जिससे उन पर कितना बिजली सप्लाई हो रही है, उसकी जानकारी विभाग को मिल सके।

400 से अधिक ट्रांसफॉर्मर हैं ओवरलोडेड

सिटी में बिजली सप्लाई के लिए लगभग 1375 ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। बिजली विभाग की मानें तो 400 से अधिक ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडेड हैं। यह ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मर अक्सर गर्मी के मौसम में दग जाते हैं जिसके कारण पब्लिक को घंटों बिना बिजली-पानी के रहना पड़ता है। ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मर के एरिया में लो वोल्टेज की प्रॉब्लम पूरे साल बनी रहती है। अब इन ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ जाने से लोकल फॉल्ट और लो वोल्टेज की प्रॉब्लम से निजात मिल जाएगी।

महानगर के अधिकांश ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडे हैं। एक साथ उनकी क्षमता वृद्धि न करके यह योजना बनाई गई है कि जो भी ट्रांसफॉर्मर दगते हैं, उनकी जगह पर पहले से अधिक क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए। इससे ट्रांसफॉर्मर दगने की प्रॉब्लम के साथ-साथ लो वोल्टेज की प्रॉब्लम भी दूर हो जाएगी।

आरआर सिंह, एसई, महानगर विद्युत वितरण निगम