- एआरटीओ द्वारा आरसी जारी करने के बावजूद नहीं हुआ भुगतान

- करीब 900 बकाएदारों पर है पौने तीन करोड़ का बकाया

BARABANKI: उप संभागीय परिवहन कार्यालय फ्भ्म् पुराने बकाएदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रहा है। एआरटीओ ने यह कदम लक्ष्य से पीछे चल रहे राजस्व की भरपाई के लिए उठाया है। यही नहीं करीब दो करोड़ के भ्88 बकाएदारों को जल्द ही आरसी जारी की जायेगी। वहीं वसूली के संबंध में आरटीओ फैजाबाद ने भी जिलाधिकारी से वार्ता की है।

सख्त कदम उठाएं

राजस्व लक्ष्य प्राप्ति के लिए एआरटीओ प्रशासन राजेश्वर यादव ने बकाएदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। वर्ष ख्007 से लेकर ख्0क्ब् तक विभाग के फ्भ्म् बकाएदार हैं। जिन पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की बकायेदारी है, लेकिन यह लोग न बकाए का भुगतान कर रहे हैं और न ही उनसे तहसील प्रशासन वसूली कर पा रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद सफलता न मिलने पर एआरटीओ ने बकाएदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की ठानी है। एआरटीओ राजेश्वर यादव ने बताया कि आरसी जारी होने के बावजूद सात वर्षो से डेढ़ करोड़ रुपये की वसूली नहीं हो सकी है। अब इन बकाएदारों के खिलाफ सरकारी बकाए का भुगतान ने करने के लिए रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त भ्88 बकाएदारों को आरसी जारी करने का अनुमोदन हो गया है। जल्द ही करीब दो करोड़ के बकाएदार इन भ्88 लोगों को भी आरसी जारी हो जाएगी। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर धनराशि का भुगतान न हुआ तो इन बकाएदारों पर भी विभाग विधिक कार्रवाई करेगा।

वसूली में फिसड्डी

जारी फ्भ्म् आरसी में सर्वाधिक क्7क् नवाबगंज, इसी क्रम में हैदरगढ़ भ्ब्, रामसनेहीघाट 7भ्, सिरौलीगौसपुर क्ब्, फतेहपुर क्9 और रामनगर तहसील के खाते में ख्फ् है, लेकिन सर्वाधिक आरसी रखने वाला तहसील नवाबगंज वसूली में सबसे फिसड्डी साबित हो रहा है। हालांकि वसूली में तेजी के लिए आरटीओ फैजाबाद चुन्नीलाल और एआरटीओ राजेश्वर यादव ने डीएम से मिलकर अपने समस्या से अवगत कराया और वसूली में तेजी की मांग की।