- ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रांसपोर्ट नगर में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा बनाए जाने की डिमांड

<- ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रांसपोर्ट नगर में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा बनाए जाने की डिमांड

BAREILLY: BAREILLY: ट्रकों के खड़ा करने के लिए शहर में नरियावल के पास बनाए गए टीपी नगर में सर्व-धर्म सद्भाव की मिसाल भी देखने को मिलेगी। यहां पर चार धर्मो के धर्म स्थल बनेंगे। टीपी नगर में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा बनाए जाने की तैयारी है। जिसे अच्छा कदम माना जा रहा है। वहीं इससे बरेली व ट्रांसपोर्टर्स के बीच एकता और भाईचारे का संदेश भी जाएगा।

मंदिर, मस्जिद, चर्च अौर गुरुद्वारा डीएम पंकज यादव ने वेडनसडे को नारियल तोड़कऱ ट्रांसपोर्ट नगर बसाने का शुभारम्भ किया था। ट्रांसपोर्टर्स ने डीएम से डिमांड किया कि ट्रांसपोर्ट नगर में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा बनाने की मांग की। ताकि चारो धर्म के ट्रांसपोटर्स प्रार्थना भी कर सकें। प्रशासन जैसे ही अपनी रजामंदी देता है काम शुरू कर दिया जाएगा। बरेली वैसे भी हमेशा संवेदनशील रहा है। ऐसे में ट्रांसपोर्टर्स की इस नई सोच से लोगों के बीच आपसी भाईचारा का संदेश जाएगा। बताते चलें कि शहर में दो ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हैं। ख्000 ट्रांसपोर्टर के पास करीब 8,000 ट्रक हैं। जिन्हें ट्रांसपोर्ट नगर में बसाये जाने का काम हो रहा है। ट्रांसपोर्टर्स को शहर से बाहर बसाये जाने के लिए क्998 में मास्टर प्लान तैयार किया गया था। जो क्8 साल बाद पूरा होने जा रहा है।

यह भी होंगी सुविधाएं

- बैंक और एटीएम की व्यवस्था।

- टूटी हुई सड़कों की मरम्मत।

- रूरल की जगह सिटी फीडर से बिजली।

- कम्युनिटी सेंटर का बनाया जाएगा।

ट्रांसपोर्ट नगर को सद्भाव स्थल बनाने की तैयारी है। डीएम से इस संबंध में बात की गयी है। सारा खर्च ट्रांसपोर्टर्स खुद उठाएंगे।

अमजद सलीम, संरक्षक, पश्चिमी यूपी ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन