बोले लखनवाइट्स

LUCKNOW:

दैनिक जागरण-आईनेक्स्ट की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाये जा रहे अभियान का सोशल मीडिया पर भी खासा असर देखने को मिल रहा है। फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप पर लोगों ने जहां हमारे अभियान की तारीफ की वहीं उन्होंने अपने कमेंट भी हमें भेजे।

घरों के सामने पेड़ लगाने की पहल हमें खुद करनी चाहिये। सबसे पहले घर के बाहर पेड़ लगाने की मुहिम चलानी चाहिये। रही बात सड़क पर पेड़ लगाने की तो सरकार इस ओर खुद काम कर रही है।

नितिन चौरसिया

सारी चीजों के लिए सरकार की तरफ देखना नहीं चाहिये। पेड़-पौधे हमारे जीवन का एक हिस्सा हैं। इसमें हमे खुद ब खुद बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये।

सचिन वाल्मिकी

सरकार को यह आदेश जारी कर देना चाहिये कि हर घर के बाहर पेड़ जरूरी लगा हो। ऐसा न होने पर पेनाल्टी लेने का आदेश देना चाहिये।

सिकंदर

हमें अपने आसपास और पार्को में फलदार और फूल के पौधे लगाने चाहिये। इससे जहां एक ओर पर्यावरण शुद्ध होगा वहीं विलुप्त हो रही पक्षियों की प्रजापति कमी आएगी।

शौर्य वर्धन

पर्यावरण के लिए पेड़ पौधे खाली पड़े स्थान पर जरूर लगाना चाहिये। इसके अलावा अगर घर के आसपास खाली जगह है तो वहां भी पेड़ लगाना चाहिये इससे वह सुरक्षित भी रहेंगे।

लोकेश मिश्रा

सरकार को घरों के बाहर पेड़ लगाने की पहल करनी चाहिये। इससे शहर का वातावरण सुधरेगा।

हमजा यूनुस खान

हमें अपने घरों में भी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिये। साथ ही लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिये।

रिक्की गुप्ता

सरकार ही नहीं बल्कि हमारा भी पर्यावरण को शुद्ध रखना दायित्व है। हर चीज के लिए सरकार पर निर्भर रहना ठीक नहीं है।

तेहमेना जमाल

जिस घर के सामने पेड़ लगाने की जगह हो, वहां पेड़ जरूर लगाना चाहिये।

लकमुद्दीन अंसारी

हर साल पर्यावरण दिवस पर पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा जाता है। लक्ष्य के अनुसार पेड़ लगाये जाते हैं, लेकिन उनकी देखभाल नहीं की जाती है। इस ओर सभी को ध्यान देना चाहिये।

सचिन तिवारी

पर्यावरण को बचाने के लिए जो कानून बनाए गये हैं उनका सख्ती से पालन हो। हर खाली जगह पर पौधों को लगाया जाए।

कपिल मौर्या