--लोगो के साथ--

--आई नेक्स्ट ने चलाया पेड़ों की पॉपुलेशन बढ़ाने का अभियान, लगाए गए सौ से ज्यादा पौधे

--रांची यूनिवर्सिटी कैंपस में पौधारोपण में शामिल हुए सामाजिक संगठन

>

RANCHI (11 July): व‌र्ल्ड पॉपुलेशन डे के दिन शनिवार को आई नेक्स्ट ने धरती को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण में पेड़े-पौधों की संख्या बढ़ाने को लेकर ट्री प्लांटेशन का अभियान चलाया। इसमें शहर के सामाजिक संगठनों और पर्यावरण बचाने वाले कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया। रांची यूनिवर्सिटी मुख्यालय में हुए पौधारोपण में रांची यूनिवर्सिटी के शिक्षक, छात्र, समाजसेवी और कई लोगों ने एक साथ आकर यूनिवर्सिटी में अलग-अलग जगहों पर पेड़ लगाए।

आम-कटहल केक्00 से ज्यादा पेड़

आई नेक्स्ट ने पॉपुलेशन बढ़ाने के अपने इस अभियान में रांची यूनिवर्सिटी कैंपस में आम, नीम, कटहल और दूसरे क्00 से ज्यादा पौधे लगाए गए। इस अभियान में शामिल होनेवाले लोगों ने पेड़ों की पॉपुलेशन बढ़ाने के आई नेक्स्ट के अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास सभी को करने चाहिए। इसमें शामिल होकर लोगों ने पेड़ को लगाने के साथ ही इसे संवारने और देखभाल की भी शपथ ली। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने इसमें सहयोग किया।

सभी लोग पेड़ लगाने की लें शपथ

जिस तरह से आज पर्यावरण में पेड़-पौधों की संख्या घट रही है। जंगल धीरे-धीरे कम हो रहे और पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। ग्लोबलाइजेशन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में आज हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पेड़-पौधों को लगाने का काम करें। जिस तरह से अपने परिवार के सदस्य की हम चिंता करते हैं, उसी तरह से हमें अपने लगाए पेड़-पौधों की भी देखभाल करनी होगी। रांची यूनिवर्सिटी में हमलोगों ने जो पेड़ लगाए हैं, उसकी अच्छे से देखभाल भी करेंगे। हमारी सभी से अपील है कि हर एक आदमी एक पेड़ जरूर लगाएं।

डॉ। राजेश कुमार गुप्ता, झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता

ख्-पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाना है जरूरी

प्रदूषण से मुक्ति पाने और पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हर व्यक्ति को एक-एक पेड़ लगाना जरूरी है। इसके साथ ही जिन पेड़ों को लगाया जाए उनकी देखभाल भी जरूरी है। कई बार लोग पेड़ तो लगा देते हैं लेकिन उसकी रक्षा नहीं कर पाते हैं। आज आई नेक्स्ट के साथ मिलकर हम लोगों ने रांची यूनिवर्सिटी मुख्यालय में जिन पेड़ों को लगाया है, उनकी देखभाल भ्ाी करेंगे।

पीयूष, उप मुखिया नामकुम

फ्-पेड़-पौधे हैं ताे जीवन है

पेड़-पौधे हैं तभी जीवन है। आज जिस तरह से पेड़-पौधों की कटाई हो रही है। जंगल खत्म हो रहे हैं। पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। ऐसे में इनको बचाने का एक ही तरीका है कि हमलोग अधिक से अधिक पेड़-पौधों को लगाएं। अगर सभी लोग अपनी इस जिम्मेदारी को पूरा कर लेंगे तो निश्ििचत रूप से पर्यावरण संतुलित होगा और सभी का जीवन भी बेहतर होगा।

शेखर बोस, खेल निदेशक, रांची यूनिवर्सिटी

ब्-जीवन के लिए जरूरी है पेड़ लगाना

आज जिसे तेजी से पर्यावरण में पेड़-पोधों की संख्या घट रही है। उसके लिए जरूरी है कि हमलोग अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाकर पर्यावरण को संतुलित करें। क्योंकि जीवन के लिए पेड़-पौधा जरूरी है। आज हम लोग आई नेक्स्ट के साथ मिलकर पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगाए हैं। हम पर्यावरण की रक्षा भ्ाी करेंगे।

शंकर कुमार, समाजसेवी

भ्-जीवन का आधार हैं पेड़-पौधे

पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। बिना इनके जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, लेकिन आज जिस तरह से इनकी संख्या घट रही है वह सभी के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में आई नेक्स्ट की तरफ से पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण का कार्यक्रम बहुत ही अच्छी पहल है। ऐसे अभियान समय की जरूरत है। हम सबको अपनी जिंदगी में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ लेनी होगी।

अरुण गोप

म्-हरियाली को बचाने को वृक्षारोपण जरूरी

घटती हरियाली को बचाने को सबसे बेहतर विकल्प वृक्षारोपण ही है। अगर सभी लोग अपने-अपने स्तर से पेड़ लगाने लगे तो पर्यावरण में पेड़ों की संख्या बढ़ जाएगी और पर्यावरण संतुलित भी हो जाएगा। इसके लिए सभी को अपने आसपास के लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए.

पवन झा

7-पर्यावरण को बचाना है, पेड़ लगाना है

पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है। आज जिस तरह से पेड़ों की संख्या कम हो रही है, ऐसे में अब सबको यह सोचना होगा कि वह अपनी जिंदगी में पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करेंगे। यह आज के समय की डिमांड है।

राम बांगड़, व्यवसायी

8-स्टूडेंट भी समझें जिम्मेदारी

आई नेक्स्ट के वृक्षारोपण अभियान में शामिल होकर पेड़ लगाना एक सुखद अनुभव था। ऐसे अभियान आज की जरूरत है। अपनी धरती को बचाने के लिए पेड़-पौधों को बचाना और नए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। खासकर स्टूडेंट्स को भी अपनी इस जिम्मेदारी समझनी होगी।

रानी कुमार, स्टूडेंट

9-आसपास के लोगों को करेंगे प्रेरित

पर्यावरण को संतुलित रखने का सबसे बड़ा उपाय पेड़-पौधों को लगाना है। सभी को जिम्मेदारी को साथ पेड़ लगाने के साथ ही उसी देखभाल करने की भी शपथ लेनी होगी। आई नेक्स्ट ने आज जिस तरह से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया है, उसमें पेड़ों को लगाने के साथ ही इसकी रक्षा करने का भी हमलोगों ने संकल्प लिया है।

वेद प्रकाश

9-अधिक से अधिक लगाया जाएं पेड़

पर्यावरण को बचाने के लिए आई नेक्स्ट ने पॉपुलेशन बढ़ाओ का जो अभियान शुरू किया है, वह बहुत ही अच्छा है। इस पॉपुलेशन बढ़ाओ अभियान में हम लोगों ने पेड़ लगाकर पेड़ों की संख्या बढ़ाने का संकल्प लिया। सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने की कोशिश करनी चाहिए।

रोहित साहू

क्0- खुद पेड़ लगाऊंगी, दूसरों को भी करूंगी प्रेरित

पर्यावरण को बचाने के लिए आई नेक्स्ट ने जो पॉपुलेशन बढ़ाओ अभियान चलाया है, यह एक अच्छी पहल है। इसमें शामिल होकर हमलोगों ने संकल्प लिया है कि हमलोग खुद पेड़-पौधा लगाने के साथ ही दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करूंगी।

नेहा कुमारी, स्टूडेंट

क्क्-पेड़ लगाना और पर्यावरण बचाना सभी की जिम्मेदारी

पूरी दुनिया में आज जिस तरह से पर्यावरण पर संकट आया है। पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। उसके लिए आज सभी को सोचना होगा। अपने स्तर से पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। आई नेक्स्ट ने वृक्षारोपण की जो पहल की है, ऐसी ही पहल की जरूरत थी। पेड़ लगाना और इसे बचाना सभी की जिम्मेदारी है।

डॉ। शिशिर कुमार

क्ख्-यंग जेनरेशन को आगे आना होगा

यंग जेरनेशन को भी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। आई नेक्स्ट ने पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण कराकर अच्छी शुरुआत की है। खासकर रांची यूनिवर्सिटी कैंपस में पेड़ लगाकर यह संदेश दिया गया है कि आज की यंग जेनरेशन भी पेड़-पौधों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ लगामर अपना योगदान दें।

असावरी राज, स्टूडेंट