प्रत्येक चार साल पर निर्वाचित राष्ट्रपति को संयुक्त राज्य अमरीका के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाते हैं। शपथ 20 जनवरी को अमरीकी समय के हिसाब से ठीक दोपहर में दिलाई जाएगी। तब भारत में रात के साढ़े दस बज रहे होंगे।

शपथग्रहण के समय और तारीख का निर्धारण भी अमरीकी संविधान में किया गया है। पहले शपथग्रहण की तारीख़ चार मार्च होती थी, लेकिन 1933 के 20वें संशोधन के तहत मार्च की तारीख़ को फरवरी में कर दिया गया।

अमरीका में शपथग्रहण समारोह सत्ता हस्तांतरण का हिस्सा है। इस समारोह के बाद पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में एक परेड होगी। इसके बाद कई कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

20 जनवरी

- ट्रंप व्हाइट हाउस के पास में सेंट जॉन एपिस्कोपल चर्च जाएंगे।

- ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ व्हाइट हाउस में और देश की प्रथम महिला मिशेल के साथ कॉफी पर बैठेंगे। इसके बाद वह गाड़ियों के काफ़िले के साथ कैपिटॉल के लिए रवाना हो जाएंगे।

- सुबह साढ़े नौ बजे संगीत समारोह के साथ शपथग्रहण समारोह का आगाज़ होगा।

- दिन में साढ़े ग्यारह बजे कार्यक्रम की शुरुआती औपचारिकता के साथ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश माइक पेंस को उपराष्ट्रपति के पद की शपथ दिलाएंगे।

- अमरीकी समय के हिसाब से दिन में 12 बजे ट्रंप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इसके बाद ट्रंप उद्घाटन भाषण देंगे।

- शाम में तीन से पांच बजे के बीच ट्रंप और पेंस 2.4 किलोमीटर की परेड में शरीक होंगे।

- रात में सात बजे से 11 बजे तक ट्रंप और पेंस अपनी पत्नी के साथ तीन उद्घाटन समारोहों में हिस्सा लेंगे।

21 जनवरी

- दिन में 10 बजे ट्रंप और पेंस वॉशिंगटन के नेशनल कथिड्रल में अंत:धार्मिक प्रार्थना सेवा में शरीक होंगे। इसी वक्त 'द वुमन मार्च' शुरू होगा।

- ओबामा और मिशेल गाड़ियो के काफ़िले में ट्रंप के साथ कैपिटॉल औपचारिक समारोह के लिए रवाना होंगे। यहां पर कांग्रेस मेंबर्स के अलावा राजनेता और समर्थक जु़टेंगे।

- ट्रंप से चुनाव हारने वाली हिलेरी क्लिंटन पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति और पति बिल क्लिंटन के साथ इस समारोह में हिस्सा ले सकती हैं।

- पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश अपनी पत्नी लॉरा और पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर अपनी पत्नी के साथ समारोह में मौजूद रहेंगे।

- उम्मीद की जा रही है कि आठ से नौ लाख लोग वॉशिंगटन में इस सत्ता हस्तांतरण को देखने पहुंचेंगे। हालांकि यह साफ नहीं है कि ज़्यादातर लोग ट्रंप का साथ देने पहुंच रहे हैं या विरोध प्रदर्शन करने।

- ओबामा ने जब अमरीकी कमान संभाली थी तब 1.8 लाख लोग वॉशिंगटन पहुंचे थे।

International News inextlive from World News Desk