-आठ से दस की संख्या में थे नकाबपोशी लुटेरे

-लूटी गई समानों में सोने चांदी का जेवरात, 18 लाख नकद, एक लाइसेंसी बंदूक,13 ¨जदा कारतूस व 1 मोबाइल शामिल

-हाल में ही प्रोपर्टी की हुई थी डील, भाई को पहुंचाने के लिए रखे थे घर में रुपए

BIHARSHARIFF/PATNA: बिहार थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर अम्बेर मोहल्ला स्थित अधिवक्ता लालाश्रीश कुमार सिन्हा के घर गुरुवार की रात आठ डकैतों ने वृद्ध दंपती को बंधक बना 20 लाख की संपती लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर वृद्ध दंपती को पिस्टल से पीटकर जख्मी कर दिया। सोने चांदी के जेवरात, चांदी के वर्तन, 18 लाख कैश, एक लाइसेंसी दो नाली की बंदूक,13 ¨जदा कारतूस और 1 मोबाइल की लूट हुई है। पीडि़त गृहस्वामी लालाश्रीश ने बताया कि रात के करीब ढाई बजे रात में 8 से 10 की संख्या में हथियार से लैस नकाबपोश डकैत पीछे की दीवार के सहारे घर में दाखिल हुए।

तीन कमरों को खंगाल डाला

उन्होंने बताया कि पत्नी सुधा रानी वर्मा बाहर के कमरे में सो रही थी। डकैत कमरे में घुसते ही पिस्टल दिखाकर कैश और जेवर मांगने लगे। नहीं होने की बात कहते ही डकैतों ने पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने घर के तीन रूम में घुसकर आलमारी तोड़ डाला और उसमें रखे रुपए और गहने ले लिए और कपड़ों को बाहर फेंक दिया। 20 लाख से अधिक की संपत्ति की लूटपाट हुई है।

पुत्र शादी में गए हैं गोरखपुर

इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी इमरान परवे•ा, थानाध्यक्ष अशोक कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और घायल दंपती को सदर अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया। जांच में कुछ चेहरे संदिग्ध है जिनपर पुलिस की न•ार है। अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीडि़त के पुत्र सुधांशु कुमार एनजीओ में काम करते हैं। गुरुवार की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ शादी की रस्म में भाग लेने यूपी के गोरखपुर गए हुए थे।

जमीन बेचकर रखे थे रुपए

गृहस्वामी ने बताया कि कुछ दिन पहले जमीन बिक्री हुई थी जिसमें 20 लाख रुपए मिले थे। हमलोग 6 भाई है। एक भाई को 2 लाख दिए थे बाकि भाइयों का हिस्सा मेरे पास ही अमानत के रूप में रखा था। सूत्रों की मानें तो प्रोपर्टी की डील एक करोड़ आठ लाख में हुई थी। पहली किस्त में 42 लाख रुपए मिले थे। बेचने में चार ब्रोकर शामिल थे। दूसरी किस्त 20 लाख रुपए मिले। रुपए एक भाई को रांची पंहुचाना था लेकिन घटना हो गई।

बाहर पहरा देते रहा पहरेदार

गृहस्वामी ने बताया कि जिस समय डकैत अंदर घटना को अंजाम दे रहे थे, ठीक उसी समय मोहल्ले के पहरेदार बाहर विसिल बजाकर जागते रहो चिल्ला रहा था। डकैतों के मार व हाथ में हथियार की डर से कुछ बोल नहीं पाए। इसके बाद भाई लाला अर¨वद सिन्हा के रूम का आलमारी तोड़कर 1.25 लाख नकद लूट लिए।

डकैती व लूट एक नजर में

-17 दिसंबर 2018 को बिहार थाना क्षेत्र के सुंदरगढ़ मोहल्ले में बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर व्यवसायी अरुण सिन्हा के घर से जेवर व नकद समेत करीब 8 लाख की सम्पत्ति लूट ली थी।

-बीते 29 दिसंबर 2018 को लहेरी थाना क्षेत्र के नालंदा कॉलोनी निवासी समाहरणालय के बड़ा बाबू शशिभूषण कुमार के घर बदमाशों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

-सोहसराय थाना क्षेत्र में पिछले साल 1 अप्रैल की रात राजद नेता सह नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार अद्दू के घर में बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

हाल के दिनों में घटनाएं हुई है लेकिन उसका भंडाफोड़ भी हुआ है। डकैती की घटना का ग्राफ भी गिरा है। पुलिस प्रयास कर रही है। इस घटना का भी जल्द खुलासा होगा।

-सुधीर कुमार पोरिका, एसपी, बिहारशरीफ