-सुबह 8.30 से 11 बजे तक नहीं रही बिजली

-गोलमुरी ग्रीड में तकनीकि प्रॉब्लम दूर करने के लिए काटी गई थी बिजली

-करनडीह, छोटा गोविंदपुर, बिरसानगर, बागबेड़ा में हुई परेशानी

-बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को पानी की किल्लत हो गई

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को गोलमुरी ग्रीड में तकनीकि प्राब्लम को दूर करने के लिए सुबह साढ़े आठ बजे से क्क् बजे लगभग ढाई घंटे तक बिजली गुल रही। इसके कारण करनडीह, छोटा गोविंदपुर, बिरसानगर, बागबेड़ा, खड़ंगाझार, रेलवे फीडर, खासमहल, आरी फीडर, घाघीडीह जेल एरिया, परसुडीह, गोलमुरी आदि इलाके में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को पानी की किल्लत हो गयी। खासकर फ्लैट में चलने वाले पानी का मोटर बंद हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं रहने के कारण उमस भी गर्मी के कारण खासकर बच्चों व वृद्धों को दिक्कत हुई। मंगलवार को शहर का तापमान ब्फ् डिग्री सेल्सियस होने के कारण लोग गर्मी से बेहाल रहे। कार्यपालक अभियंता सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि चूंकि काम जरुरी था, अब लोगों को राहत मिलेगी।

आजादनगर फीडर हुआ अलग

विद्युत विभाग द्वारा कुंवरबस्ती फीडर से जाकिरनगर के लिए अलग फीडर बनाया गया। इस तरह अब एक जगह पावर या ट्रांसफार्मर खराब होने पर सभी इलाके का पावर नहीं कटेगा। कार्यपालक अभियंता सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि दो अलग फीडर बन जाने से पावर भी नहीं कटेगा, जिसका लाभ इस क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

मानगो में जारी रहेगी लोड सेडिंग

जमशेदपुर विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि गर्मी के दिनों में फूल लोड पावर मिलने के बावजूद मानगो के कई इलाकों में बिजली का लोड सेडिंग जारी रहेगा।

इन इलाकों में हुई परेशानी

करनडीह, छोटा गोविंदपुर, बिरसानगर, बागबेड़ा, खड़ंगाझार, रेलवे फीडर, खासमहल, आरी फीडर, घाघीडीह जेल एरिया, परसुडीह, गोलमुरी आदि इलाके में बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी की किल्लत हो गयी।

----

फीडर लोड सेडिंग का समय

आजादनगर - भ्.फ्0 बजे से 7 बजे संध्या

डिमना टू, आरई - 7 बजे से 8.फ्0 बजे संध्या

डिमना क्, आस्था - 8.फ्0 से क्0 बजे रात्रि

आजादनगर-एमजीएम - रात क्0 बजे से क्क्.फ्0 बजे

डिमना ख्, आरई - रात क्क् बजे से एक बजे

डिमना क् - रात एक बजे से ख्.फ्0 बजे

एमजीएम, आस्था, बालीगुमा - रात ख्.फ्0 से ब् बजे

आजादनगर - ब् बजे से भ्.फ्0 बजे सुबह

आरई - भ्.फ्0 बजे से 7 बजे सुबह

डिमना टू - 7 बजे से 8.फ्0 बजे सुबह

डिमना वन - 8.फ्0 बजे से क्0 बजे

एमजीएम, आस्था - क्0 बजे से क्क्.फ्0 बजे

आजादनगर - क्क्.फ्0 बजे से एक बजे

आरई - दोपहर एक बजे से ख्.फ्0 बजे

डिमना टू - दोपहर ख्.फ्0 बजे से ब् बजे

डिमना वन - संध्या ब् बजे से भ्.फ्0 बजे