लोगों ने दी इंफॉर्मेशन

प्रेमनगर थाना के एसआई देवेंद्र सिंह को सूचना मिली कि शाहबाद चौकी एरिया में डिलाइट होटल के सामने गली में तीन लड़के एक लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो देखा वहां भीड़ वहां के रहने वाले गुड्डू, साबिर, वासिफ ने बताया कि तीन लड़के एक लड़की के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। लोगों के विरोध करने पर एक लड़का व एक लड़की भागने में कामयाब हो गए लेकिन दो लड़कों को मौके से ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में लड़कों ने अपना नाम अमजद व नाहिद अहमद बताया। दोनों चचेरे भाई हैं और धौराटांडा के रहने वाले हैं। वहीं भागने वाले लड़के का नाम

फैसल है।

नहीं बताया लड़की का नाम

पुलिस पूछताछ में दोनों लड़की का नाम व पता नहीं बता सके। नाहिद और फैसल पीलीभीत रोड स्थित मैनेजमेंट कालेज में बीकॉम सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं। वहीं अमजद इस्लामिया इंटर कालेज में बारहवीं में पढ़ता है। तीनों मिलन बैंकट हॉल में किराए पर रहते हैं। नाहिद व अमजद के पिता राइस मिल चलाते हैं। लड़कों का कहना है कि लोकल लड़कों ने बिना किसी कारण पुलिस में शिकायत की है। लेकिन लड़की के साथ होने की बात पर वह कोई जवाब नहीं दे सके।