-आव्रजन अधिकारियों ने दोनों को पकड़ कर भेजा जेल

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ष्ट॥न्रूक्कन्क्त्रन्हृ/क्कन्ञ्जहृन्: भारत-नेपाल सीमा स्थित मुख्य पथ से आव्रजन अधिकारियों ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद केस दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आव्रजन कार्यालय के अधिकारी अजय कुमार पंकज ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर शुक्रवार देर शाम जांच की जा रहा थी। इसी दौरान दिल्ली-काठमांडू को जोड़ने वाले मुख्य पथ पर नेपाली बाइक से वीरगंज नेपाल की तरफ से दोनों रक्सौल सीमा में प्रवेश कर रहे थे। एक के पास पासपोर्ट ( ई 17450714) मिला। इस पर नाम वांग जेकुन पिता वांग जेन जी, पता हेनान, लेंकों, शियूजीडी 37 अंकित था। वहीं दूसरे ने पूछताछ में बताया कि सभी कागजात काठमांडू में हैं। इस तरह दोनों को जेल भेज दिया गया।

दोनों के पास नहीं था भारत का वीजा

जांच के दौरान उसके एप्पल मोबाइल से ई-टूरिस्ट वीजा मिला। उसके माध्यम से पासपोर्ट का नंबर ई 74761334 मिला। इस पर नाम ली कांग, पिता ली लियान साई, पता साक्षी, गु¨पग सांजिया है। हालांकि, भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे दोनों चीनी नागरिकों के पास भारत का वीजा नहीं था। उधर, सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगा रही है कि दोनों नेपाल में कितने दिनों से थे। वे किस काम के लिए भारतीय शहर में बगैर वीजा के प्रवेश कर रहे थे।