- शिवपुर में रहस्यमय परिस्थितियों में एक कमरे में मिली लड़के और लड़की की लाश

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

शिवपुर थाना क्षेत्र के हटिया गांव में बुधवार रात घर से कुछ दूरी पर एक कमरे में सुभाष प्रजापति (25 वर्ष) और पड़ोस की रहने वाली शिवा रानी (20 वर्ष) की लाश एक कमरे में मिली है। लड़का फंदे से लटका था जबकि लड़की की लाश बेड पर पड़ी थी। मामला ऑनर किलिंग की ओर भी इशारा कर रहा है। वहीं सुभाष के दोस्त और उसका परिवार सदमे में है। क्योंकि बुधवार को ही सुभाष का जन्मदिन था और सभी उसकी ओर से पार्टी मिलने का इंतजार कर रहे थे।

बंद नहीं था दरवाजा

सुभाष तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था और काशी विद्यापीठ में एमए का छात्र था। उसके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर घोड़हा गनेशपुर में शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मी राजेंद्र प्रसाद का परिवार मकान बनवाकर रहता है। उनकी बेटी शिवा रानी 20 वर्ष दो दिन पूर्व काशी विद्यापीठ में एमफिल की प्रवेश परीक्षा दी थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को प्रेमी सुभाष का जन्म दिन था। उसने दोस्तों से पार्टी देने की बात भी कही थी। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे सुभाष कहीं से टहल कर अपने कमरे पर आया था। थोड़ी ही देर बाद प्रेमिका साइकिल गलियारे में खड़ी कर कमरे में चली गई। दोपहर करीब 12 बजे सुभाष का चचेरा भाई कमलेश कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा सटा हुआ था। खिड़की से देखा तो सुभाष फंदे पर लटका था। उसने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। जानकारी मिलते ही सुभाष की मां पहुंची और दरवाजा खटखटाने लगी। अंदर कोई आहट नहीं हुई तो धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। अंदर बिस्तर पर प्रेमिका पड़ी थी जबकि सुभाष प्रेमिका के दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका हुआ था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सुभाष के शव को नीचे उतारा। लड़की का एक बैग मिला जिसमें गैस का पासबुक परीक्षा का प्रवेश पत्र व एक मोबाइल फोन था। सुभाष के पिता कोलकाता में मिट्टी के बर्तन बनाने का काम करते हैं। लड़की के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी ऐसा नहीं कर सकती उसकी हत्या हुई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी।