- गमगीन माहौल के बीच 11 बाराती गये दुल्हन लेने

- उल्लास और खुशी के बाद नैडू की गलियों में गुरुवार को रहा सन्नाटा

Phalauda : कस्बा फलावदा के गांव नैडू में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत के बाद गुरुवार को सादगी के साथ ग्यारह लोगों की बारात दुल्हन लेने के लिए रवाना हुई। बुधवार को जहां खुशी के बीच डीजे पर डांस चल रहा था। गुरुवार को वहां सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि पूर्व जिपं के आवास भी वीरानी दिखाई दी।

यह था मामला

गांव में पूर्व जिपं सदस्य भारतवीर के पुत्र मोहित की सगाई के दौरान हर्ष फाय¨रग के दौरान रागिनी गायक जो¨गद्र की मौत हो गई थी। वहीं इस घटना के बाद लड़के व लड़की पक्ष में खलबली मच गई थी। इससे शादी का माहौल गम में बदल जाने के चलते शादी की जा रही तैयारियां धरी रह गई थीं। लगाया शामियाना भी उतार लिया गया। हर्ष फाय¨रग के दौरान गोली लगने से हुई मौत के बाद दोनों ही पक्ष आहत हुए।

साले की मौत

गुरुवार अलसुबह पूर्व जिपं सदस्य के 50 वर्षीय साले सूबे सिंह निवासी नंगला राठी व बुआ 70 दल्लो देवी निवासी अंतवाड़ा, मुजफ्फरनगर की सदमे के कारण मौत हो गई। दोनों ने तीन-घंटे के अंतराल में दम तोड़ा। सूबे सिंह के अंतिम संस्कार के बाद में दल्लो की मौत होने पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। एक महिला समेत दो लोगों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लग गया। अंतिम संस्कार के बाद शाम को तीन बजे सादगी से 11 लोगों की बारात दुल्हन लाने के लिए अंतवाड़ा रवाना हुई। हालांकि गांव का माहौल गमगीन है, हर कोई इस शादी को लेकर तरह तरह की चर्चा कर रहा है।