-डोरंडा में बाइक की टक्कर से एक की गई जान

-अशोक नगर में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला

रांची : राजधानी में अलग-अलग हादसों में दो की मौत हो गई। पहली घटना गुरुवार की देर रात की है। इसमें डोरंडा मिस्त्री मोहल्ला निवासी मो। बसर (22 वर्ष) की मौत हो गई। दो बाइक की आपस में टक्कर में यह हादसा हुआ। इसमें दो अन्य युवक घायल भी हुए हैं। इसमें एक की हालत नाजुक है। दूसरी घटना शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे अशोक नगर में घटी। इसमें पलंबर को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इससे मौके पर ही पलंबर सुमित कुमार ओझा की मौत हो गई। दोनों ही ही मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

साइकिल को बचाने में गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पलंबर सुमित ओझा अरगोड़ा से कडरू की ओर किसी काम से जा रहा था। उसी दौरान एक साइकिल सवार सामने से आ गया। साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। इस बीच सामने से आ रही अज्ञात कार ने उसका सिर कुचल दिया। जानकारी के अनुसार अनुसार सुमित कुमार ओझा अरगोड़ा चौक के समीप शंभू साव के मकान में किराये के मकान में रहता था। मूल रूप से ओडि़शा के जाजपुर का रहने वाला था। अरगोड़ा में ससुराल थी। एक पांच साल का बच्चा है।