RANCHI: सिविल एविएशन मिनिस्टर जयंत सिन्हा शुक्रवार को चार राज्यों की राजधानी को जोड़ने वाली दो विमान सेवाओं का उद्घाटन करेंगे। एयर इंडिया की कंपनी एलायंस एयर शुक्रवार से फ्लाइट नम्बर 9आई 719 जो रांची से रायपुर और रायपुर से रांची-भुवनेश्वर-कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू कर रही है। इसके साथ ही यह फ्लाइट कोलकाता से भुवनेश्वर-रांची से होते हुए रायपुर जाएगी और फिर रायपुर से रांची-भुवनेश्वर होते हुए कोलकाता जाएगी। इसके साथ 9आई 727 नई फ्लाइट की शुरुआत होगी, जो कोलकाता से सुबह 5.50 बजे उड़ान भरेगी और 7.25 में रांची पहुंचेगी। यहां से 7.50 बजे उड़ान भरेगी और 8.50 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। भुवनेश्वर से 9.15 बजे उड़ान भरेगी और 11 बजे कोलकाता पहुंचेगी। ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। एलायंस एयर का यह 72 सीटर विमान चार राज्यों की राजधानी के बीच उड़ान भरेगा।

रांची से जुड़ेगी चार राज्यों की राजधानी

कोलकाता को छोड़ दिया जाए तो दो अन्य राज्यों की राजधानी पहली बार रांची से जुड़ने जा रही हैं। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि यह सेवा सातों दिन उपलब्ध होगी।

नई फ्लाइट की टाइम शिड्यूल

नई फ्लाइट कोलकाता से दोपहर 12 बजे उड़ान भरेगी और 1.30 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। यहां से 2 बजे चलेगी और 3.15 बजे रांची पहुंचेगी। रांची से 3.45 बजे उड़ेगी और 5.15 बजे रायपुर पहुंचेगी। रायपुर से वापस रांची 7.15 पर पहुंचेगी 7.45 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी और 9 बजे पहुंचेगी। इसका शेड्यूल भी ऐसा बनाया गया है कि इस फ्लाइट के रायपुर पहुंचने का समय शाम को है। लंबे समय से रांची के लिए फ्लाइट सुविधा शुरू करने की मांग की जा रही थी। पहले रांची के लिए फ्लाइट थी लेकिन इसे बंद कर दिया गया था।

वर्जन

इस एक फ्लाइट से चार राज्यों की राजधानी आपस में हवाई सेवा से जुड़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए ही यह शुरू किया जा रहा है। लगातार पैसेंजर की डिमांड को देखते हुए एयर इंडिया ने इस फ्लाइट को शुरू करने की योजना बनाई है।

प्रभात रंजन, एयरपोर्ट डायरेक्टर