छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : पुलिस ने ओडिशा के मयूरभंज जिले के सेंगड़ा से तस्करी कर गांजा ला रहे मो। परवेज व मो। नवाज को धर दबोचा। दोनों ही सिटी के कुली रोड, रोड नंबर 17 ग्रीनवैली, आजादनगर मानगो का रहने वाला है। उनकी एक्सयूवी कार से तीन बोरे में 48 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि गांजा की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। इन तस्करों से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

मिली थी गुप्त सूचना

एसएसपी ने बताया कि 16 जनवरी की शाम चार बजे जानकारी मिली कि ओडिशा से गांजा शहर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही सिटी एसपी प्रभात कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय वन पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनी। टीम शहर के सुंदरनगर चौक के पास कार का इंतजार करने लगी। इसी बीच साढ़े पांच बजे सफेद रंग की एक कार सुंदरनगर चौक पर पहुंची। पुलिस ने उसे रोक लिया। पुलिस को देखते ही मो। परवेज व मो। नवाज भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। जब गाड़ी की तलाशी ली गयी तो उसमें तीन बोरे में 48 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया.ओडिशा के सेंगड़ा से ला रहा था गांजा

गांजा उत्पादक का बताया नाम, पुलिस जाएगी ओडि़शा

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में गांजा तस्कर मो। परवेज ने पुलिस को बताया कि गांजा को ओडिशा के सेंगड़ा से ला रहा था। उसने पुलिस को गांजा उत्पादक का नाम-पता व फोन नंबर भी बताया है। एसएसपी ने बताया कि वह ओडिशा पुलिस से बातचीत कर एक टीम जमशेदपुर से ओडिशा भेजेंगे।

मुख्य खरीदार की पहचान, होगी गिरफ्तारी

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपित यह भी बताया कि गाड़ी आजादबस्ती के मो। राजा की है। वह गांजा का मुख्य खरीददार है। गिरफ्तार आरोपित ने बताया कि ओडिशा से तीन लाख रुपये में गांजा खरीद कर लाए थे। उसका जमशेदपुर बाजार में दो गुना से ज्यादा दाम मिल जाता है। एसएसपी ने बताया कि मो। राजा के साथ ही अन्य गांजा विक्रेताओं को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.-----------