आगरा। थाना नाई की मंडी सुंदर पाड़ा में मामूली बात पर विवाद हो गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों तरफ से तेज पत्थर चलने लगे। मौके पर दहशत फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हंगामा कर रहे लोग भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश रही है।

सजा हुआ था गणेश पंडाल

नाई की मंडी, सुदंर पाड़ा, गिहारा बस्ती में गणेश पंडाल लगा हुआ है। सोमवार की रात वहां पर नाच गाना चल रहा था। उस दौरान कुछ और युवक नाचने पहुंच गए। इस पर दूसरे युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से मारपीट हो गई। मारपीट के बाद दोनों तरफ के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पत्थर चलने लगे। पत्थर उछलते देख आस पास दहशत हो गई। सिर बचाने के लिए लोगों ने सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़ लगा दी। इस दौरान मौके पर भगदड़ मची हुई थी। लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। पुलिस को देख हंगामा कर रहे लोगों ने दौड़ लगा दी।

मौके पर तैनात हुई पुलिस

पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मौके से भागने वालों की तलाश कर रही है। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पथराव के पीछे रही सही वजह का पता किया जा रहा है।