-वीटीआर में गश्ती पर निकली थी टीम, कर दिया हमला

CHAMPARAN/PATNA : रविवार सुबह शिकारियों ने होमागार्ड के दो जवानों को लाठी से पीटकर और कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। घटना उस समय हुई जब वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के हरनाटाड़ वन क्षेत्र स्थित ¨सगड़हवा और बैरिया दोन के बीच होमगार्ड गश्ती पर थे। एक अन्य जवान घायल है। घटना के बाद शिकारी भाग निकले। सूचना के बाद एसपी अर¨वद कुमार गुप्ता, एसडीएम घनश्याम मीना, रामनगर एसडीपीओ रणधीर सिंह, वन प्रमंडल दो के डीएफओ गौरव ओझा, रेंजर रमेश कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। एसपी ने कहा कि अज्ञात शिकारियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

सुबह में निकले थे गश्ती पर

बताया गया कि नौरंगिया दोन वन में तैनात 7 होमगार्ड जवान रविवार सुबह करीब 5 बजे गश्ती पर निकले थे। ¨सगड़हवा दोन के पास लगे जाल को ज?त कर एक शिकारी को अरेस्ट किया। उसे लेकर जवान लौट रहे थे। इसी बीच शिकारियों ने हमला कर दिया। जवान हीरालाल कुशवाहा और अर्जुन यादव शिकारियों से भिड़ गए। दोनों को शिकारियों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। साथी जवानों ने कार्यालय पहुंच सूचना दी।

लाठी पार्टी थे होमगार्ड के जवान

होमगार्ड की टीम बिना किसी वनकर्मी के गश्त पर नहीं जाती है। साथ में वन विभाग के अधिकारी भी रहते हैं। लेकिन, फॉरेस्टर के अवकाश पर होने के कारण होमगार्ड के जवान बगैर किसी वन अधिकारी के गश्ती पर गए थे। रेंजर रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि रूटीन गश्ती पर रोज जवानों को भेजा जाता है। ये जवान भी रूटीन गश्ती पर निकले थे। वीटीआर व आसपास होमगार्ड के जवानों को लाठी पार्टी के रूप में तैनात किया गया है। मारे गए जवानों के पास राइफल नहीं थी। वे लाठी लेकर गश्ती पर गए थे। शिकारियों ने हमला किया तो जवानों ने लाठी से बचाव किया। हमलावरों की कुल्हाड़ी के आगे लाचार हो गए।

अधिकारियों का किया विरोध

घटनास्थल पर पहुंचे वन अधिकारियों को वनकर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ा। सैकड़ों वनकर्मियों ने कहा कि अब लाठी लेकर जंगल में ड्यूटी में नहीं करेंगे। जब तक वन विभाग हथियार नहीं मुहैया कराएगा तब तक जंगल में ड्यूटी नहीं होगी।