अंदर से बंद था कमरा

पहली घटना क्लेमनटाउन थाना एरिया के मोहब्बेवाला की है। जहां वर्ष 2011 में एलआईयू से रिटायर्ड दारोगा सैय्यद मुस्तजाब हुसैन जैदी अपने बेटे फरीद और 14 ïवर्षीय बेटी जैनव के साथ रहते है। कुछ समय पहले ही उनका पत्नी से तलाक हो चुका है। जैनव सेंट मैरी स्कूल में कक्षा नवीं की स्टूडेंट थी। बताया जा रहा है कि गत 14 अक्टूबर को जैनव का अद्र्धवार्षिक परीक्षा का रिजल्ट आया था। इसमें अंक कम आने पर परिजनों ने जैनव को डांटा था। तभी से जैनब डिप्रेशन में चल रही थी। बुधवार को बकरीद पर नमाज अदा करने हुसैन जैदी और बेटा फरीद नौ बजे घर के पास स्थित मस्जिद के लिए निकले थे। करीब एक घंटे बाद घर पहुंचे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जबाव न मिला। हल्ला सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने दरवाजे से लगी खिड़की की जाली तोड़कर किसी तरह हाथ अंदर डालकर अंदर से बंद दरवाजे का लॉक खोला। दरवाजा खुलते ही सभी लोग सन्न रह गए। जैनब फर्श पर खून से सनी पड़ी हुई थी। उनसे अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल से अपने राइड साइड से कनपटी पर गोली मारकर सुसाइड किया था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साफ नहीं है हत्या की वजह

पटेलनगर एरिया में गोलीकांड की दूसरी घटना सेवलाकलां गांव की है। जहां पीएचक्यू में तैनात सिपाही अरविंद कुमार (35)पत्नी सोनी और दो बच्चों के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को सोनी किचन में काम कर रही थी। इसी दौरान बाहर के कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सोनी बाहर पहुंची तो बेड पर अरविंद कुमार लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ था। उसे सीने में बाएं तरफ दिल के पास गोली लगी थी। गंभीर हालत में उसे महंत इंद्रेश अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डाक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ एसओजी की टीम ने मौका मुआयना किया। मौके से 302 बोर का तमंचा बरामद दिया गया। अरविंद की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मुख्यालय में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीजीपी बीएस सिद्धू, आईजी लॉ एंड आर्डर राम सिंह मीणा, एसएसपी केवल खुराना, एसपी सिटी डॉ। जगदीश चंद्र सहित अन्य अधिकारी महंत इंद्रेश अस्पताल पहुंचे। जहां डीजीपी बीएस सिद्धू ने बताया कि सिपाही की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। हो सकता है उसकी हत्या की गई हो या फिर उसने सुसाइड किया हो। अचानक गोली चलने की बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। घटना का तीनों बिंदुओं को लेकर जांच करवाई जाएगी।

छत पर जाकर खुद को गोली मारी

शुरुआत में बात सामने आ रही थी कि अरविंद ने मकान की छत पर जाकर खुद को गोली मारी है। हालांकि मौका मुआयना करने के दौरान पुलिस टीम को छत से खून के निशान नहीं मिले है। छत पर काम कर रहे मजूदरों ने भी छत पर किसी भी तरह की गोली चलने की घटना से मना किया है। ऐसे में साफ है कि गोली कमरे में ही चली। बेड सीट पर खून के कुछ निशान भी मिले है। हालांकि यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि अरविंद ने खुद को गोली मारी या फिर उसे किसी ने गोली मारी है। इस बात से पर्दा तभी उठ पाएगा जब मामले में अरविंद की पत्नी सोनी का बयान लिया जाएगा। सोनी फिलहाल घटना के बाद से बेहोश है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है।

आर्थिक तंगी के कारण डिप्रेशन में था

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले एक्सीडेंट के चलते अरविंद कोमा में चला गया था। जिस कारण वह लंबे समय तक मेडिकल पर रहा। आर्थिक तंगी में आने के कारण वह डिप्रेशन में था। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि हो सकता है अरविंद ने डिप्रेशन में आकर खुद को गोली मारी हो, लेकिन यह जांच में ही साफ हो पाएगा। सीओ सदर स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मूल रूप से नयागांव निवासी अरविंद हाल ही में सेवलाकलां स्थित नए मकान में परिवार के साथ शिफ्ट हुआ था। मकान भी अभी निर्माणाधीन है, जिसकी ऊपरी मंजिल पर मजदूर काम कर रहे हैैं। आर्थिक तंगी के कारण वह डिप्रेशन में भी चल रहा था। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही बात सामने आ पाएगी।

मैथ में कमजोर थी जैनव

जैनव का हाल ही में रिजल्ट आउट हुआ था। जिसमें उसके सभी छह विषयों में पांच में सबसे कम नंबर थे। मैथ और साइंस की स्थिति सबसे बुरी थी। यही कारण था कि उसे परिजनों ने डांट दिया था। सैय्यद मुस्तजाब हुसैन जैदी ने बताया कि डांट के बाद वह गुमशुम रहने लगे लगी थी। जिस कारण जैनव को अकेले नहीं छोड़ा जाता था। वह कभी बाहर आती जाती थी तो वे खुद उसके साथ जाते थे, लेकिन नमाज अदा करने के लिए उन्हें जैनव को छोड़कर जाना पड़ा इसी दौरान जैनव ने सुसाइड कर लिया।