- एक घर से ससुराल जाने को निकला

- दूसरा टोल के पास मृतावस्था में मिला

आगरा। दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। गांव नूरपुर डौकी निवासी 30 वर्षीय बच्चू सिंह पुत्र पंचम सिंह मजदूरी करता था। शनिवार की शाम चार बजे वह बाइक से ससुराल जाने के लिए निकला था। कटेला गांव में ममेरी बहन के यहां पर खाना खाया फिर ससुराल के लिए निकल गए। छीतरपुर पुल के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। पत्नी की पूर्व में मौत हो चुकी है। मृतक के तीन बेटे व एक बेटी है।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

नगला कुर्रा, किरावली निवासी 19 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र भोवल रायभा टोल के पास एक होटल में नौकरी करता था। शनिवार की रात 11:15 बजे टोल से 100 मीटर पहले उसकी बॉडी पड़ी मिली। संभावना जताई जा रही है कि अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया।