RANCHI : राजधानी को हरा भरा बनाने के लिए करीब दो लाख फ लदार पौधे लगाए जाएंगे। इस मॉनसून शहर को हरियाली देने के लिए पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए चार नर्सरी में फलदार पेड भी उपलब्ध है। पेड़ लगाने के लिए नर्सरी में मात्र पांच रूपए देकर पेड़ खरीदा जा सकता है। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा बरसात आने से पहले पेड़ लगाने के लिए लोगों को पेड़ उपलब्ध कराया जा रहा है।

पौधे लगाने की अपील

राजधानी में कंक्रीट का जंगल तेजी से फैल रहा है। इसके लिए पेड़ों को बलि बनाया जा रहा है। ऐसे में काटे जाने वाले पेड़ों की भरपाई के लिए पर्यावरण विभाग द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। इस बाबत विभाग लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील कर रहा है। इसके लिए बहुत ही सस्ती दर पर पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

नर्सरियों से ले सकते हैं पौधे

शुरूआत में राजधानी में करीब पौने दो लाख पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए राजधानी के चार नर्सरियों में करीब 1.70 लाख पौधे उपलब्ध हैं। यहां कोई भी व्यक्ति कोई भी सामाजिक संस्थान, किसान या कोई भी सरकारी संस्था जो अपने कैंपस में या अपने घर के आसपास पेड़ लगाना चाहते हैं वहां से पेड़ खरीद कर लगा सकते हैं।

पूरे राज्य में 75 लाख पौधे हैं उपलब्ध

रांची सहित पूरे राज्य के सभी 24 जिलों में 75 लाख फ लदार पेड़ लगाने का निर्णय लिया गया है। राज्य के सभी नर्सरी में करीब 75 लाख फ लदार पौधे उपलब्ध ह.ै जिस किसी भी प्राइवेट संस्थान, किसान, सरकारी संस्थान या इंडिविजुअल व्यक्ति को लगता है कि उसके घर के आस-पास या कहीं भी पेड़ लगाना है वह वन विभाग के नर्सरी से जाकर पांच रूपए में पेड़ में खरीद सकते है।

राजधानी के किस नर्सरी में कितने पौधे

सिदरौल नामकुम नर्सरी - 31, 400

धुर्वा तिरिल में -50,477

महिलौंग नर्सरी में -69,950

सामाजिक वानिकी मंडल धुर्वा -8,471