RANCHI: फर्जी पुलिस वाला बनकर दो स्कूटी सवार युवकों ने महाराष्ट्र के कांट्रैक्टन नागेश्वर महतो से चाकू के बल पर दो लाख रुपए रांची में लूट लिये। घटना लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली के पास सुबह 9.क्भ् बजे की है। रुपए लूटने के बाद आरोपियों ने विक्टिम नागेश्वर महतो को नामकुम-टाटीसिलवे मार्ग स्थित जंगल में छोड़ दिया। पीडि़त ने अपने साला को फोन कर बुलाया और लूट की जानकारी पुलिस को दी।

क्या है मामला

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आए विक्टिम नागेश्वर महतो ने बताया कि वह जमशेदपुर से बस में कांटाटोली पहुंचे। यहां वह अपने साला के पास जाने के लिए गाड़ी की तलाश कर रहे थे। इसी क्रम में एक स्कूटी, एक बाइक पर सवार चार लड़के उनके पास आए और उसे जबरन स्कूटी पर बिठाकर कांटाटोली के समीप एक गली में लेकर चले गए। जब नागेश्वर महतो ने पूछा कि उसे क्यों ले जाया जा रहा है, तो कहा गया कि वे लोग पुलिसवाले हैं। इसके बाद वे लोग बैग छीनने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो जेल भेजने की धमकी दी। फिर नामकुम-टाटीसिलवे की ओर ले गए और वहां चाकू के बल पर उसके बैग में रखे दो लाख रुपए लूट लिये।

पीडि़त ने स्कूटी का नंबर

नागेश्वर महतो ने स्कूटी का नंबर नोट कर लिया है। उसका कहना है कि लुटेरों ने उन्हें पीछा करने से मना किया थे। ऐसे में वे वहीं रुक गए, लेकिन उनकी स्कूटी का नंबर नोट कर लिया। इसके बाद नागेश्वर महतो ने अपने मोबाइल से रामगढ़ में रह रहे एक साला को फोन किया। साला के रांची पहुंचने पर पीडि़त ने लूट की सूचना पुलिस को दी।

लेबर का था पैसा

नागेश्वर महतो ने बताया कि वह महाराष्ट्र की एक कंपनी में काम करते हैं। काम के दौरान वह घर आ रहे थे। इसी दौरान उसे अन्य मजदूरों के पैसे बांटने थे। रांची आने पर उसके साथ लूट की घटना घट गई।