एंबुलेंस में आग लगने से हादसा हुआ
नई दिल्ली (प्रेट्र)। दिल्ली में पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रोमिल बानिया के मुताबिक शेख सराई इलाके में एक एंबुलेंस में रात के समय गुड्डू (25) और राहुल (24) और सुबोध (40) सो रहे थे। इस दौरान एंबुलेस में आग लगने की जानकारी होते ही पुलिस के अलावा दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाई। हादसे में गुड्डू और राहुल की मौत हो गई। वहीं सुबोध गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबोध करीब 40 प्रतिशत जला है। उन्होंने बताया कि जांच में यह पता चला है कि खानपुर में राणा एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारी थे। इन लोगों ने मच्छर भगाने के लिए क्वाइल जलाकर रखी थी। ऐसे में तेज हवाओं की वजह से एंबुलेंस में आग लगने से यह हादसा हुआ है।

अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
इस घटना के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं आग किन वजहों से लगी है इसका पता लगाने के लिए एक फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। वहीं पोस्टमार्टम हो जाने के बाद दोनों के परिवारों को उनके शव सौंप दिए गए हैं। बता दें कि राहुल इस एंबुलेंस सर्विस में पिछले डेढ सालों से काम कर रहा था। वहीं गुड्डू ने 15 दिन पहले ही ज्वॉइन किया था। राहुल के भाई शुभम ने कहा कि राहुल ने नेब सराई में एक कमरा किराए पर लिया था। वह रोज वहीं सोने जाता था। ऐसे में यह हैरान करने वाली बात है कि वह कल वहां क्यों नहीं गया और एंबुलेंस में क्यों सोया। इस पहलू की जांच होनी चाहिए।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : एक फ्लैट से मिले हजारों वोटर आईडी, कांग्रेस-बीजेपी एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

 

National News inextlive from India News Desk