दो युवकों को लिया हिरासत में, घटना को संदिग्ध मान रही है पुलिस

Meerut। जागृति विहार एक्सटेंशन रोड पर शनिवार सुबह पांच बजे सैर करने गए एक युवक को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उससे आनंद नर्सिग होम में भर्ती कराया। दो युवकों को नामजद करते हुए मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

यह है मामला

भावनपुर थाना क्षेत्र के भोपाल विहार निवासी ब्रहमपाल सिक्योरिटी कर्मचारी है। वह शनिवार सुबह पांच बजे जागृति विहार एक्सटेंशन रोड पर सैर करने गया था। इसी दौरान वहां बाइक पर आए भोपाल विहार निवासी अरविंद व किला रोड निवासी युधिष्ठिर ने उसे गोली मार दी। हालांकि एसओ सतीश यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध है। दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। जांच में पाया गया है कि दोनों पक्षों में पहले से मुकदमेबाजी चल रही है। इसी कारण दोनों को नामजद कराया गया है।