जांच हुई लगभग पूरी, अपर आयुक्त कमिश्नर को सौंपेंगे रिपोर्ट

1.28 करोड़ की पत्रावली अभी भी हैं गायब

Meerut। नगर निगम के चूना घोटाले में दो और निगम कर्मियों पर गाज गिरनी तय है। अभी तक चूना घोटाले से संबंधित 1.28 करोड़ रुपये की पत्रावली अभी भी गायब है। कमिश्नर ने 22 फरवरी तक चूने से संबंधित डेढ़ करोड़ रुपये की पत्रावली प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। लेकिन नगर निगम इससे संबंधित सिर्फ 11 लाख रुपये के ही पत्रावली मिली है। शेष पत्रावली निगम से गायब हैं।

जांच लगभग हुई पूरी

इस मामले की जांच अपर आयुक्त राधेश्याम मिश्रा कर रहे हैं, लेकिन उनका ट्रांसफर आगरा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पर हो गया है। लिहाजा अपर आयुक्त जल्द ही यहां से चले जाएंगे। उनकी जांच लगभग पूरी हो गई है। अपर आयुक्त जाने से पहले जांच रिपोर्ट कमिश्नर डॉ। प्रभात कुमार को सौंपकर जांएगे।

संपत्ति को लेकर चर्चा

नगर निगम ने शुक्रवार को स्टोर लिपिक अख्तर की 8 करोड़ रुपये की सपंत्ति को लेकर पूरे दिन चर्चा चलती रही।

यह है मामला

दरअसल नगर निगम में डेढ़ करोड़ रुपये का चूना घोटाला हुआ था। उसमें अपर आयुक्त ने जांच की थी। जांच में स्टोर लिपिक को दोषी पाया गया था। जांच में घोटाला सामने आने पर कमिश्नर के आदेश पर निगम ने लिपिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

घोटाले की जांच चल रही है। अभी तक केवल स्टोर लिपिक की संलिप्ता सामने आई है। शेष और कर्मचारी यदि दोषी पाए जाएंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मनोज कुमार चौहान, नगर आयुक्त