-औद्योगिक नगर बनेगा लीज एरिया, बाकी का हिस्सा जमशेदपुर नगर निगम

-नगर विकास एवं आवास तथा परिवहन मंत्री सीपी सिंह ने दी जानकारी JAMSHEDPUR: जमशेदपुर में दो नगर निगम और एक औद्योगिक नगर होगा। टाटा स्टील का लीज एरिया औद्योगिक नगर होगा जबकि शेष हिस्से को मिला कर जमशेदपुर नगर निगम बनाया जाएगा। साथ ही मानगो अक्षेस को मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर पालिका को नगर परिषद बनाया जाएगा। जमशेदपुर व मानगो नगर निगम में और जुगसलाई नगर परिषद के लोगों को तीसरे मत का अधिकार दिया जाएगा। नगर निगम में मेयर और जुगसलाई नगर परिषद में चेयरमैन का चुनाव होगा।

ये बातें बुधवार को नगर विकास एवं आवास तथा परिवहन मंत्री सीपी सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। वे आदित्यपुर नगर परिषद और सरायकेला में जिला योजना समिति व ख्0 सूत्रीय योजना की बैठक में हिस्सा लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में नगर निगम का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। फिर भी सरकार टाटा स्टील कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर मसले का समाधान निकाल रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम और औद्योगिक नगर बनाने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी।

तैयार हो रहा

मंत्री ने बताया कि नगरों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, अंतर्राज्यीय बस अड्डा, ट्रांसपोर्ट नगर आदि का डीपीआर तैयार हो रहा है। मोहरदा जलापूर्ति को जुस्को को पांच साल के लिए देने का फैसला हो गया है। मोहरदा जलापूर्ति योजना को अपग्रेड करने के लिए डीपीआर तैयार हो रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा सरकारी जमीन पर बने अतिक्रमित आवास को तोड़ने से पहले वहां के लोगों को बसाया जाएगा। वहीं सड़क किनारे जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर दुकानें बना ली हैं, उन्हें अवश्य हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी के साथ किसी नाइंसाफी नहीं की जाएगी।

कपाली समेत चार बने नगर निकाय

राज्य में केंद्र सरकार के मानक के अनुसार नगर निकायों की संख्या कम है। मानक के मुताबिक क्ख्000 की आबादी पर एक नगर निकाय होना चाहिए। इस तरह राज्य में कम से कम भ्भ् नगर निकाय बनने हैं जबकि अभी तक सूबे में नगर निकायों की तादाद ब्फ् है। सरकार ने हाल ही में रामगढ़ छतरपुर और कपाली समेत ब् नगर निकाय बनाएं हैं। जल्द ही गढ़वा को भी नगर निकाय बनाया जाएगा।

एलईडी लाइट से जगमग होंगे शहर

मंत्री सीपी सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी नगर निकायों में एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। इसके लिए कंपनी से करार हो चुका है। अभी देवघर में श्रावणी मेला चल रहा है। इसलिए सबसे पहले देवघर और वासुकीनाथ में एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। इसके बाद शहर के राज्य के सभी शहरों में एलईडी लाइट लगेंगी। यही नहीं जिले के राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय भी एलईडी लाइट से जगमग होंगे। प्रयोग के तौर पर पहले राज्य के पांच प्रखंडों में एलईडी लाइट लगेंगी। बाद में सभी प्रखंड एलईडी लाइट से जगमग होंगे।