- गंगेश पहाड़ी, दीपक के दो हत्यारोपी अरेस्ट

- तारामंडल एरिया में फायरिंग के बाद मिली कामयाबी

GORAKHPUR : खोराबार एरिया के तारामंडल, हनुमान मंदिर के पास से एसटीएफ गोरखपुर यूनिट ने दो बदमाशों को दबोचा। उनके पास से असलहे, बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। युवकों की पहचान बांसगांव के बघराई निवासी गौरव राय और सिकरीगंज के एकडंगा निवासी अखिलेश उर्फ सोहन दुबे के रूप में हुई। गोरखपुर पुलिस ने दोनों पर इनाम घोषित किया था। हाल के दिनों में खोराबार एरिया में हुई फायरिंग को लेकर पुलिस एक्टिव हुई तो बदमाशों को दबोचने में कामयाबी मिली।

दोहरे हत्याकांड में चल रहे थे फरार

खोराबार एरिया के गायघाट के पास खेत में क्7 दिसंबर की सुबह दो युवकों की डेड बॉडी मिली। उनकी पहचान विनोद उपाध्याय गैंग के दीपक सिंह और गंगेश पहाड़ी के रूप में हुई। जांच में मालूम हुआ कि शातिर बदमाश सत्यव्रत राय के करीबी पवन सिंह लगड़ा ने एक जमीन खरीदी। प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर विनोद उपाध्याय के खास दीपक और पहाड़ी ने पवन सिंह लगड़ा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। दीपक और पहाड़ी ने सत्यव्रत राय केदरवाजे पर चढ़कर गोलियां दागी। इसके जवाब में सत्यव्रत राय ने दीपक और पहाड़ी को निपटाने की योजना बनाई। दोनों का मर्डर करके डेड बॉडी को फोरलेन किनारे फेंक दिया। उनकी स्कार्पियो भी लावारिस हाल में मिली। इस मामले में पवन सिंह लगड़ा सहित करीब छह लोगों का नाम सामने आया।

गौरव पर पांच, अखिलेश पर था ढाई हजार का इनाम

दोहरे हत्याकांड में पवन सिंह लगड़ा सहित दो लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया। एक सप्ताह पहले कोर्ट में सरेंडर करके सत्यव्रत राय भी जेल चला गया है। गौरव पर पुलिस ने पांच हजार और अखिलेश उर्फ सोहन के खिलाफ ढाई हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस का कहना है कि गौरव राय पर कैंट थाना के दाउदपुर में छात्र नेता सत्यपाल सिंह के मर्डर का आरोप है। यूनिवर्सिटी हॉस्टल में एक छात्र को जिंदा जलाने के मामले में गौरव राय आरोपी है। घटना का मुख्य गवाह सत्यपाल सिंह था। गौरव राय को डर था कि सत्यपाल की गवाही से उसको सजा हो सकती है। इसलिए उसने क्भ् अगस्त ख्0क्ख् को नाइट शो देखकर लौट रहे सत्यपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।

एसटीएफ गोरखपुर की यूनिट और गोरखपुर पुलिस ने ज्वाइंट आपरेशन में दो शातिर बदमाशों को अरेस्ट किया है। दोनों सत्यव्रत राय गैंग से जुड़े हैं। सत्यव्रत राय कोर्ट में सरेंडर करके जेल चला गया है।

रामकृष्ण भारद्वाज, एसएसपी