-दो कट्ठा जमीन के विवाद में 5 लोगों की हो चुकी है हत्या

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्चढ्ढ॥न्क्त्रस्॥न्क्त्रढ्ढस्नस्न/क्कन्ञ्जहृन्: राजगीर थाना के धर्मपुरा गांव में महज दो कट्ठा जमीन के लिए हत्या की सजा काटकर लौटे दीक्षा सिंह और उसके भतीजे संजीव सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार को घटी। आरोपी गांव का ही विजय सिंह बताया जा रहा है जो मृतक का पड़ोसी है। सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी सोमनाथ और थानाध्यक्ष उदय कुमार दलबल के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

छठ मनाने आया था गांव

ग्रामीणों ने बताया कि 22 साल पहले विजय सिंह और दीक्षा सिंह के बीच दो कट्ठा गैरमजरूआ जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें विजय सिंह के तीन भाइयों की हत्या हो चुकी है। इस हत्याकांड में दीक्षा सिंह और संजीव सिंह आरोपित था जिसमें दीक्षा सिंह को उम्र कैद की सजा हुई थी। वही संजीव सिंह फरार चल रहा था। डेढ़ साल पहले दीक्षा सिंह जेल से सजा काटकर लौटा था। छठ मनाने के लिए संजीव सिंह गांव आया था।

जांच में जुटी पुलिस

बताया गया कि दीक्षा और संजीव भी अ‌र्घ्य देने घाट पर जा रहे थे। दालान के पास पहुंचते ही घात लगाए विजय सिंह ने सहयोगियों के साथ हमला कर दिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दोनों की हत्या कर दी। दीक्षा को दो और संजीव को तीन गोली लगी थी। मृतक के परिजन ने विजय सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि जांच चल रही है।

1996 से चल रहा विवाद

ग्रामीणों ने बताया कि 1996 में दो कट्ठा जमीन को लेकर विजय और दीक्षा में विवाद हुआ था। 1996 को विजय के 3 भाई रतन सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह व विजनन्दन सिंह की हत्या हुई थी जिसमें दीक्षा और संजीव आरोपित था। दीक्षा को 20 साल की सजा हुई थी। अब दीक्षा और संजीव की जान गई है।