PATNA : पटना में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। दिनदहाड़े फायरिंग कर लोगों की हत्या कर रहे हैं। पटना में रविवार को आलमगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। वहां पर एक किशोर की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। किशोर की पहचान दक्षिण टोली निवासी 15 वर्षीय राजा कुमार उर्फ राजा के रूप में हुई है। मामले की तहकीकात में पुलिस जुटी हुई है।

एक दिन पहले भी हुई थी हत्या

आलमगंज थाना क्षेत्र में एक दिन पहले भी एक युवक की हत्या हुई थी। युवक की पहचान मीना बाजार निवासी चंचल उर्फ विक्की के रूप में हुई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि से चंचल की किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इस पर चंचल ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी।

आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

आलमगंज थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुई वाली मस्जिद निवासी 35 वर्षीय जहांगीर रविवार शाम अपने घर जा रहा था इस दौरान रास्ते में उसे अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी वहां से भाग गए। लोग जहांगीर को लेकर अस्पताल भागे वहां पर उसकी मौत हो गई। शुरूआती जांच में यह सामने आ रहा है कि उसकी हत्या आपसी विवाद में हुआ है।