-फरार कैदियों में 8 हार्डकोर नक्सली

-पश्चिम सिंहभूम जिले को किया गया सील

CHAIBASA : सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए 8 हार्डकोर नक्सली समेत कुल क्भ् कैदी चाईबासा जेल से फरार हो गए। जेल की सुरक्षा में लगे जवानों ने दो कैदियों को जेल परिसर में ही मार गिराया जबकि फ् कैदी गोली लगने से घायल हो गए। मरने वालों में हार्डकोर नक्सली टीपा दास व राम बिलास तांती शामिल हैं। वहीं घायल कैदी का नाम सुखराम हेस्सा पूरती, करण चाकी व जोजो बारी है। यह तीनों भी नक्सली बताए जा रहे हैं। यह घटना मंगलवार शाम की है।

पुलिस कर रही छापामारी

फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस शहर में छापामारी कर रही हैं। पूरे पश्चिम सिंहभूम जिले को सील कर दिया गया है। डीआइजी मो। नेहाल, एसपी नरेन्द्र कुमार सिंह, एडिशनल एसपी विकास सिन्हा, डीसी अबुबक्कर सिद्दीख, पी व एडीसी अजीत शंकर ने जेल में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि ब्0 कैदियों को व्यवहार न्यायालय में पेशी के बाद कैदी गाड़ी चाईबासा मंडल कारा के भीतर घुसी। सुरक्षा के बीच एक-एक कर कैदियों को जेल के अंदर भेजा जा रहा था। इसी क्रम में एक कैदी ने सुरक्षाकर्मी की आंख में मिर्च पाउडर डाल दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और सभी कैदी जेल के मुख्य गेट से बाहर भागने लगे। यह देख पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसस दो कैदियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन कैदी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस जबतक जेल से बाहर निकलकर कार्रवाई करती कि अन्य कैदी वहां से गायब हो चुके थे। तीन घायल कैदियों को शाम करीब म्.भ्0 बजे सदर अस्पताल लाया गया है।

फरार कैदियों की तलाश चक्रधरपुर में भी

मंगलवार को चाईबासा जेल से फरार कैदियों की तलाश चक्रधरपुर में भी शुरू हो गई है। चक्रधरपुर पुलिस ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर जांच कर रही है।

कोर्ट में पेशी के बाद कैदियों को जेल लाया गया। मुख्य द्वार को बंद नहीं किए जाने का फायदा उठाकर कैदी भागने में सफल रहे। पुलिस ने दो कैदियों को मार गिराया जबकि तीन अन्य को भी गोली लगी है। वहीं क्भ् कैदी भागने में सफल रहे। भागने वाले कैदियों में 8 नक्सली है।

मो। नेहाल, डीआइजी, कोल्हान।